- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसीकर में फिर पैंथर का आतंक, जान बचाकर भागते रहे लोग, 4...

सीकर में फिर पैंथर का आतंक, जान बचाकर भागते रहे लोग, 4 को बनाया शिकार

- Advertisement -

सीकर.
Panther Attack in Kundalpur Village Sikar : कुंडलपुर की ढाणी में सुबह करीब छह बजे पैंथर अचानक घुस आया। पैंथर ( panther in sikar ) ने दो युवकों पर हमला कर लहूलुहान कर डाला। इसके साथ लोग घरों में दुबक गए। गांव के लोग बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे। पूरा गांव दिन भर पैंथर के भय के माहौल में रहा। लोगों ने पुलिस और वन विभाग को पैंथर के आने की सूचना दी। पैंथर के पगमार्क को जयपुर भेजा गया। जहां से पैंथर होने की पुष्टि होने पर वन विभाग जयपुर की रेस्क्यू ( Rescue of Panther ) टीम पहुंची। बाद में पैंथर गांव के पास ही एक गहरे नाले में अंदर जाकर छिप गया। इस दौरान दोबारा से पैंथर ने अचानक दो युवकों पर हमला कर दिया। इसके बाद जेसीबी बुलाई पैंथर को ट्रेंक्यूलाइज किया गया। दिनभर की मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे वन विभाग की टीम ने पैंथर को ट्रेंक्यूलाइज कर बेहोश किया। इसके बाद उसे स्मृति वन में ले जाया गया। जहां से पैंथर को बुधवार सुबह चारों लोगों को इलाज के लिए एसके अस्पताल में भिजवाया गया। जहां दो लोगों को भर्ती कर लिया गया वहीं दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। पैंथर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी जिले के अजीतगढ़ में पैंथर घुस आया था।
Read More:
सरेआम बाजार में घूमता रहा पेंथर, चिल्लाकर इधर-उधर भागने लगे लोग[MORE_ADVERTISE1][MORE_ADVERTISE2]पैंथर के डर से दुबके रहे लोगजिला मुख्यालय के पास बिडोली ग्राम पंचायत के अधीन कुंडलपुर गांव में पैंथर आने की सूचना के साथ पूरा गांव दिन भर पैंथर के भय के माहौल में रहा। पैंथर को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगाते रहे। पैंथर दिनभर खेतों में ही भाग कर छिपता रहा और सामने मिलने वाले लोगों को घायल करता रहा। सरपंच भोलाराम मीणा ने बताया कि सुबह गांव के गोपाल यादव की पत्नी जड़ाव देवी खेत में काम करने पहुंची तो पैंथर ने हमला कर जड़ाव देवी को घायल कर दिया। जड़ाव देवी के गाल पर पांच टांके और ललाट पर तीन टांके लगाए।
Read More :
VIDEO में देखें… पैंथर ने आबादी में कैसे मचाया 7 घंटे आतंक[MORE_ADVERTISE3]हमला करने वाले जानवर की तलाश में गांव के लोग इधर उधर गए तो पैंथर ने 35 वर्षीय गोपाल को घायल कर दिया। जिससे उसकी छाती पर तीन टांके आए। बाद में ग्रामीणों ने सरपंच को सूचना दी। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने पैंथर के पगमार्क जयपुर भेजे जहां से उसकी पुष्टि होने पर दोपहर ढाई बजे वन विभाग की टीम पहुंची। रेस्क्यू के दौरान पैंथर नाले के स्थित लक्ष्मण मीणा के घर के पास छिप गया और वहां से भागते समय पैंथर ने पेड पर मौजूद दो बच्चों पर हमला कर दिया। इससे बच्चे घायल हो। जिन्हे उपचार कर छ्ट्टी दे दी गई।उदयपुरवाटी से आया है पैंथरवन विभाग के अनुसार लम्बे समय से उदयपुरवाटी से होते हुए पैंथर का कुनबा नागौर जिले की सीमावर्ती गांव तक जाता है। शिड्यूल प्रथम की श्रैणी में शुमार पैंथर एक ट्रेक पर चलता है इस ट्रेक को छोडकर दूसरे रास्ते को नहीं अपनाता है। रेस्क्यू टीम के डा. अशोक सिंह तंवर ने बताया कि रेस्क्यू किए गए पैंथर की उम्र करीबन तीन से चार साल है। फिलहाल पेंथर स्वस्थ है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -