- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsबरसात से राजस्थान में गिरेगा तापमान

बरसात से राजस्थान में गिरेगा तापमान

- Advertisement -

सीकर. गर्मी से परेशान राजस्थान के लिए राहत की खबर है। अंचल में तापमान में एक बार फिर कुछ गिरावट होने की संभावना है। जो 4 अप्रैल से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगी। मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिम विक्षोभ 6 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। जिसका असर यूं तो जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल में हल्की बरसात के रूप में रहेगा, लेकिन हवा की रुख दक्षिणी पश्चिमी होने तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। तापमान में भी इससे गिरावट होगी। फिलहाल राजस्थान और गुजरात में प्रतिचक्रवात बना हुआ है। इस कारण हवा शुष्क है। पाकिस्तान से आ रही उत्तरी-पश्चिमी हवाओ की दिशा बार-बार बदल रही है। इस कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
थमा अंाधी का दौरइधर, पाकिस्तान इलाके से आ रही धूलभरी आंधियों का दौर बुधवार को थम गया। इससे शेखावाटी सहित पश्चिम राजस्थान में धूल के गुब्बार से राहत रही। हवाएं की दिशा बार-बार बदलने से सूरज की तपिश भी कुछ कम रही। मौसम विभाग के अनुसार चार अप्रेल तक अब मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान में गिरावटमौसम में आए बदलाव से प्रदेश के तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। गर्म हवाओं से भी राहतर रही। हवाएं बार-बार बदलने व आंशिक बादल छाए रहने से भी गर्मी से कुछ राहत रही। बुधवार रात से चली ठंडी हवाओं का दौर गुरुवार तक बना हुआ है। इससे पहले बुधवार को फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सीकर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री, पिलानी में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री और चूरू में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा। गुरुवार के तापमान में ओर गिरावट होने की संभावना है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -