- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsफतेहपुर में एक रात में 7 डिग्री गिरा पारा, तेज हुआ सर्दी...

फतेहपुर में एक रात में 7 डिग्री गिरा पारा, तेज हुआ सर्दी का सितम

- Advertisement -

सीकर.तीन दिन की बूंदाबांदी, कोहरे और सर्द हवाओं के बाद शेखावाटी में शुक्रवार को मौसम फिर बदल गया। अंचल में शुक्रवार को बादल छंटने के साथ तापमान फिर अचानक सात डिग्री लुढ़क गया। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में गुरुवार को जो न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज हुआ, वो आज 4.2 डिग्री पहुंच गया। तापमान में भारी गिरावट के साथ जारी सर्द हवाओं के दौर से सर्दी का सितम भी बढ़ गया। धोद सहित जिले के कई ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी छाया रहा। जिससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों व रजाई के साथ आग का सहारा लेते भी नजर आए। हालांकि मौसम साफ रहने से शुक्रवार को धूप समय पर खिल गई। जो दिन चढऩे के साथ तेज होने से सर्दी से राहत का सबब बन रही है। फिर भी बरसाती हवाएं अब भी नश्तर सी चुभ रही है।
मौसम साफ होने से गिरेगा तापमानइधर, मौसम विभाग ने सात डिग्री पारा गिरने के बाद अब भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने का अनुमान जाहिर किया है। विभाग के अनुसार अब तक बादलों की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही थी। लेकिन, आगामी दिनों में मौसम साफ रहने के साथ तापमान में गिरावट होने की आशंका है। ऐसे में महीने के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में ही अंचल में तापमान जमाव बिंदू तक भी देखने को मिल सकता है।
मतदान पर असरपंचायत समिति व जिला परिषद के दूसरे चरण के मतदान पर भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। धोद के अलावा 4.2 डिग्री तापमान बताने वाले फतेहपुर में भी आज पंचायत चुनाव के मतदान जारी है। जहां सर्दी की वजह से सुबह सुबह मतदान की रफ्तार काफी कम रहे। मतदान केंद्र सुबह साढ़े सात बजे खुलने के बाद भी मतदाता सर्दी के चलते घरों से बाहर नहीं निकले। धूप खिलने के बाद ही लोगों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू किया। धूप में तेजी के साथ ही मतदान में तेजी दर्ज की जा रही है।
किसानों के खिले चेहरे
मौसम के बार-बार बदलने के कारण किसान चिंतित हो रहे थे। लेकिन, सुबह की ओस के बाद बादल छंटने व तापमान में गिरावट के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि तापमान में गिरावट व तेज सर्दी का दौर जारी रहा तो रबी की फसलों को फायदा होगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -