- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsतांत्रिक ने सब्जी विक्रेता के पहले ताबीज बांधे, फिर लगा दी 15...

तांत्रिक ने सब्जी विक्रेता के पहले ताबीज बांधे, फिर लगा दी 15 लाख की चपत

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में घर में सोना गड़ा सोना निकालने के बहाने तांत्रिक ने सब्जी का ठेला लगाने वाले के करीब 15 लाख रुपए की चपत लगा दी। पीडि़त कई दिन तक तांत्रिक का इंतजार करता रहा। अब उद्योग नगर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अभी तक तांत्रिक का पता नहीं लगा पाई है। वारदात का शिकार कुल्डाराम धोद क्षेत्र के गांव भड़कासली का रहने वाला है। कुल्डाराम वर्षों से शहर के रोडवेज डिपो के पास सब्जी का ठेला लगाकर जीवन यापन करता है।
पहले ताबीज पहनाए कुल्डाराम ने बताया कि करीब 15 माह पहले से एक व्यक्ति उसके पास सब्जी लेने के लिए आता था। इस दौरान उसने स्वयं को तंत्र विद्या का जानकार बताकर पहचान कर ली। पहले तो उसने रोजगार अच्छा चलने की बात कहकर कुल्डाराम को ताबीज पहनाए। बाद में झांसे लेकर एक लाख रुपए नकद ले लिए। उसने कुल्डाराम को कहा कि तेरे घर में सोना गडा हुआ है। वह उसे निकाल सकता है। इस तरह झांसे में लेकर वह उसके घर तक पहुंच गया। वहां पर कुल्डाराम की पत्नी के जेवर मंगवा लिए। बकौल कुल्डाराम उसने झांसे में आकर पत्नी के सोने के दो मंगलसूत्र, कानों के बाले, टेवटा आदि जेवरात सौंप दिए। इसके बाद वह तंत्र विद्या से गडा सोना निकालने का ढोंग करता रहा। तांत्रिक गडा सोना निकालने के बहाने उसके घर से सारे जेवरात ले गया। जो करीब 15 लाख रुपए की कीमत के थे। इसके बाद उसने कुल्डाराम से सम्पर्क करना बंद कर दिया। कुल्डाराम उसे कई दिनों तक तलाशता रहा। इसके बाद पुलिस की शरण में गया है।
पहचान के लिए केवल मोबाइल नंबरकुल्डाराम के वह कई दिनों तक सम्पर्क में रहा, लेकिन उसने कभी अपना फोटो नहीं खींचने दिया। पहचान के नाम पर कुल्डाराम के पास उसके केवल मोबाइल नंबर है। वह नंबर वर्तमान में बंद आ रहा है। कुल्डाराम ने बताया कि उसने स्वयं को नवलगढ़ फाटक क्षेत्र का रहने वाला बताया था। वह हमेशा ऑटो में बैठकर आता था। ऑटो से ही वापस जाता था। तांत्रिक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस उसे अब मोबाइल नंबरों के आधार पर तलाश रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -