- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशौक पूरे करने के लिए स्कूल संचालक ने बनाया गिरोह, काम होने...

शौक पूरे करने के लिए स्कूल संचालक ने बनाया गिरोह, काम होने के बाद होटल में खाना खाते और घूमने चले जाते

- Advertisement -

थोई.
शेखावाटी में बैंक लूटने ( Bank Robbery Gang Arrested By Thoi Police ) वाले बदमाश मंहगे कपड़े, जूते व शौक मौज पूरे करने के लिए बैंक में डकैती करने लगे। एक वारदात करने के बाद जयपुर व जोधपुर में घूमने के लिए चले जाते थे। वारदात करने के बाद रुपए खत्म होने पर दूसरी वारदात को अंजाम देते थे। चारों युवक अच्छे परिवार से है। शौक पूरे करने के लिए अपराध में शामिल हो गए। थोई पुलिस ने चारों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है। अब बैंक डकैती के मामले में अन्य थानों की पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी। शेखावाटी में हुई बैंक डकैती के दौरान मिले फुटेज से मिलान कर लिया गया है। थानाधिकारी संगीता मीणा ने बताया कि जांच में पता लगा कि प्रशान्त राघवेन्द्र सिंह तथा ललित मानवेन्द्र सिंह दोनो सगे भाई है। दोनों ने बी.ए. तक पढ़ाई की है तथा दोनों मण्डावा के पास ताल में निजी स्कूल चलाते है।
वहीं करण सिंह राजपूत ने 12वीं तक पढ़ाई की है। करण सिंह भी प्रशान्त व ललित की स्कूल में पढ़ाता था। पार्थ ने बी.एस.सी. तथा होटल मैनेजमैंट का डिप्लोमा किया हुआ है। उन्होंने बताया कि चारों के पास से फोन नहीं मिला। वे वारदात के दौरान अपने पास फोन नहीं रखते थे। चारों आरोपी वारदात के समय अपना फोन चालू करके घर पर कच्ची ईटों की दीवार पर थैले में रखकर जाते थे। पुलिस ने चारों के मोबाइल ईटों की कच्ची दीवार से बरामद कर लिए है। आरोपी लूट के दौरान पहने हुए कपड़े दोबारा उपयोग में नहीं लेते थे। दो दिन पहले चारों ने अजीतगढ़ के पास में एक बैंक में रैकी की थी।
Read More :
रातभर प्रिंटर से धड़ाधड़ छापते जाली नोट, फिर दिन में दोनों भाई करते मजे से खरीदारी
इसके बाद नीमकाथाना में स्थित पीएनबी तथा आइसीआइसीआइ बैंक को लूटने का प्लान था। आरोपी अपना शौक पूरा करने, अच्छे कपड़े, जूते तथा होटल में मंहगा खाना खाने के लिए बैंको को निशाना बनाते थे। पुलिस ने दो बाइक, हथियार, कारतूस सहित अन्य लूट का सामान जब्त कर लिया है।[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -