- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsघर में आ रहे मरे हुए जानवरों के अवशेष, दो पक्ष हुए...

घर में आ रहे मरे हुए जानवरों के अवशेष, दो पक्ष हुए आमने- सामने

- Advertisement -

सीकर/लोसल. कस्बे के वार्ड 4 में बीते दो साल से बनी पेयजल समस्या व जलापूर्ति के साथ मृत जानवरों के शरीर के अवशेष आने की समस्या को लेकर सोमवार को पार्षद रघुनाथ प्रसाद सैनी व राजेश सैनी के नेतृत्व में वार्डवासी जलदाय विभाग पहुंचे। यहां लोगों ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर विभाग परिसर में ही धरना दिया और अनशन तक की चेतावनी दे डाली। कर्मचारी रामदयाल बगडिय़ा ने मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। धरने की सूचना पर थानाधिकारी भगवान सहाय भी जाप्ते के साथ पहुंचे और लोगों से बातचीत की। इसी बीच वार्ड 4 का दूसरा पक्ष सत्यनारायण रोलन व वार्ड 5 के पार्षद पति लालचंद वर्मा के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचा और समस्या के उचित समाधान की मांग की। मामला बढ़ता देख करीब 3 घंटे बाद अधिशाषी अभियंता आरसी राठी व सहायक अभियंता टीडी केन पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से चर्चा की। पार्षद रघुनाथ सैनी ने बताया कि समस्या गंभीर है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। वार्ड के कुछ घरों में पानी के साथ मृत जानवरों के अवशेष भी आ रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष के सत्यनारायण रोलन व लालचंद वर्मा ने बताया कि रविवार को विभाग के अधिकारियों ने ट्यूबवेल के लिए सर्वे कर जगह चिन्हित की है। यहां पर ट्यूबवेल बनने से समस्या का समाधान हो जायेगा। दो पक्षों से वार्ता के बाद अधिशाषी अभियंता आरसी राठी ने बताया कि जहां मृत जानवरों के अवशेष आ रहे है उसका समाधान किया जा रहा है। वार्ड 4 में 14 नंबर एक ट्यूबवेल है। गर्मी के कारण पानी सप्लाई में कमी आ गई है। जहां पेयजल समस्या है नई ट्यूबवेल वहां बनेगी। लोगों को समस्या के समाधान के लिए 5 दिन का समय दिया है। वार्ड के राजेश सैनी ने बताया कि 5 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग कार्यालय में धरना दिया जाएगा।
कांगे्रस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी
पेयजल समस्या को लेकर जलदाय विभाग परिसर में धरने पर बैठे पर सत्ता पक्ष कांग्रेस के वार्ड 4 पार्र्षद व कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष रघुनाथ सैनी के खिलाफ वार्ड 5 कांग्रेस के पार्षदपति के समर्थन में आए लोगों ने नारेबाजी करते मुर्दाबाद के नारे लगाये। मामले को लेकर वार्ड 4 पार्षद रघुनाथ प्रसाद सैनी ने बताया कि लालचंद वर्मा वार्ड 5 के पार्षद पति है। पेयजल समस्या को लेकर हमारे धरने के खिलाफ कांग्रेस के बड़े नेताओं के इशारे पर माहौल खराब करने के उदेश्य से नारेबाजी की गई है। लालचंद वर्मा का परिवार 2015 से पूर्व बीजेपी में था और उनकी विचारधारा भी वहीं है। वहीं मामले के बारे में लालचंद वर्मा का कहना है कि उनकी मानसिकता बिल्कुल भी नारेबाजी करने नहीं थी और न ही उन्होंने लोगों से कहा था। लेकिन वार्ड के लोगों के साथ पार्षद ने समस्या को लेकर भेदभाव किया। जिससे आक्रोशित होकर लोगों ने नारेबाजी की है। समस्या के समाधान को लेकर धोद विधायक परसराम मोरदिया से वार्ता हुई है। विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान के आदेश दिए है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -