- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसीकर जिले के इन दो गांवों के कायमखानी समाज के लोगों ने...

सीकर जिले के इन दो गांवों के कायमखानी समाज के लोगों ने मिसाल पेश की और किया ये फैसला

- Advertisement -

सीकर. मुस्लिम बाहुल्य गांव किरड़ोली और गारिडा गांव के लोगों ने समाज में दहेज व फिजूलखर्ची को समाज से मुक्त कराने के लिए अहम कदम उठाया है। इसकी पहल करते हुए किरडोली गांव में बगैर दहेज़ और फिज़़ूलखर्ची के निकाह हुआ। किरड़ोली के सवाई खां दौलतखानी की बेटी फरज़ाना बानो का निकाह गारिंडा गांव के यूसुफ खां हुसैनखानी के बेटे शाहरुख खान के साथ सादगी व बिना दहेज के हुआ। इस निकाह में दुल्हन ही दहेज़ है और शिक्षा है बेटी का अधिकार. पर तवज्जो देते हुए समाज में दहेज़ प्रथा और फिजूलखर्ची को समाप्त करने पर जोर दिया गया। दूल्हे के पिता यूसुफ खां हुसैनखानी ने बताया कि उनके दूसरे बेटे का निकाह बरजांगसर (सरदारशहर) में होगा और वह निकाह भी बगैर दहेज़ और फिजूलखर्ची के होगा। इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता अभियान की टीम ने भी निकाह में शामिल होकर दोनों परिवारों को बगैर दहेज़ एंव फिज़़ूलखर्ची के शादी करने पर मुबारकबाद दी। टीम के निसार खां भारू, आरिफ खां बीनासर,हनीफ खां बीनासर,सलीम खान गारिन्डा, इमरान खान कासली,रफ़ीक खां कासली, मुबारिक खां जाजोद, अशफ़ाक अली बिसाऊ,जाबिर खां किरडोली नदीम खान बेरी ने दोनों परिवारों का सम्मान किया।श्रीमाधोपुर में २१ जोड़ों की सगाईश्रीमाधोपुर. डॉ. अंबेडकर मानवतावादी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में २१ जोड़ों के सगाई की गई। वर-वधू ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म अदा की वहीं आयोजन समिति ने वर को सूट का कपड़ा तथा दुल्हन को शादी का जोड़ा भेंट किया। २० अक्टूबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। इस दौरान अक्रिय आश्रम के महन्त ब्रह्मनन्द महाराज ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल सार्दुल, उपाध्यक्ष झाबर मल बींवाल, संयोजक राधेश्याम बरबड़ मौजूद थे। कार्यक्रम में अशोक वर्मा, कोषाध्यक्ष शंकर लाल मऊ, महेन्द्र कुमार महरड़ा, सुभाष, संदीप तोषनीवाल, प्रेम देवी आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -