- Advertisement -
HomeNewsदो दिन तक मोबाइल टावर पर तड़पते बंदर ने जान गंवाई

दो दिन तक मोबाइल टावर पर तड़पते बंदर ने जान गंवाई

- Advertisement -

भावी (जोधपुर) . क्षेत्र के रावर गांव स्थित मोबाइल टावर में दो दिनों से तड़प रहे बंदर की शुक्रवार को मौत हो गई।
 
जानकारी के अनुसार रावर गांव स्थित इस टावर पर गुरुवार को चढ़ते समय एक बंदर उसमें फंस गया। करीब सौ फीट की ऊंचाई पर फंसा यह बंदर निकलने वहां से निकलने के लिए तड़पता रहा। उसकी यह उसकी जान आफत में देख ग्रामीणों ने यथासंभव प्रयास भी किए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सूचित किया। इसके बावजूद किसी भी अधिकारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
 
दो दिन तक जिंदगी –मौत से लड़ते आखिर शुक्रवार को बंदर की मौत हो गई। ग्रामीणों को बंदर की मौत के जैसे ही खबर मिली उनका गुस्सा फूट पड़ा। उनकी नाराजगी यह थी कि बार-बार कहने के बावजूद किसी भी अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी। इससे बंदर की जान चली गई। अब इन ग्रामीणों को यह डर सताने लगा कि यदि बंदर का शव वहां से नहीं हटाया गया तो क्षेत्र में बदबू फैलने से उनका वहां रहना मुश्किल हो जाएगा।
 
इस विरोध प्रदर्शन मे छैलसिंह, दिलीपशर्मा, केसरसिंह, सुरेन्द्र सिंह, दीपसिंह, प्रदीपसिंह, दिलीप सोंलकी, सुरेन्द्र, अमृतलाल राव, धेाकलराम, खेतसिंह, महेन्द्र देवासी, अरविंद सहित ग्रामीण मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक बंदर का शव मोबाइल टावर पर ही था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -