- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsरात से जारी बरसात में सडक़ें बनी दरिया, लुढक़े पारे ने ठिठुराया

रात से जारी बरसात में सडक़ें बनी दरिया, लुढक़े पारे ने ठिठुराया

- Advertisement -

सीकर. जिले में तीन दिन से जारी बरसात में आज तेजी का दौर शुरू हो गया। अंचल में बरसात शनिवार रात ही शुरू हो गई, जो रुक रुककर कहीं कम तो कहीं ज्यादा लगातार जारी है। बरसात से शहर की सडक़ें दरिया बनी नजर आ रही है, तो निचले इलाकों में पानी भराव से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। इससे पहले सुबह की शुरुआत ही बादलों से घिरी रही। इसके बाद सुबह करीब साढे सात बजे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो कुछ देर में तेज बारिश में बदल गई। करीब आधा घंटे बाद बारिश एकबारगी रुकी, लेकिन 9 बजे बारिश का दौर फिर शुरू हो गया, जो रुक रुककर अब भी जारी है। बरसात से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। अचानक ठंड बढऩे से लोग भी जहां तहां गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आ रहे हैं। बरसात से फसलों को भी नुकसान होने की सूचना है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह बदला रहेगा। जिससे तापमान में कमी के साथ सर्दी का असर बढ़ेगा।[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -