- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपुस्तकालयाध्यक्ष को अब मिलेगी नियुक्ति, जिला आंवटन की कवायद शुरू

पुस्तकालयाध्यक्ष को अब मिलेगी नियुक्ति, जिला आंवटन की कवायद शुरू

- Advertisement -

सीकर. कई महीनों से नौकरी की बाट जोह रहे पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती ग्रेड तृतीय के चयनित अभ्यर्थियों की खुशियां अब अनलॉक हो गई है। इस संबंध में संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण ने चयनि अभ्यर्थियों से जिला आवंटन के लिए विकल्प मांगे है। अभ्यर्थियों को 30 जुलाई से 16 अगस्त तक जिला आवंटन प्राथमिकता का विकल्प भरना होगा। शिक्षा निदेशाक सौरभ स्वामी ने बताया कि विकल्प पत्र नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को विभाग कोई भी जिला आवंटित कर सकेगा। इस भर्ती के जरिए 651 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलनी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची शिक्षा विभाग को दी गई थी। इस भर्ती में एक रोचक तथ्य भी सामने आया है। कई अभ्यर्थियों ने दूसरे राज्यों की अंकतालिका लाकर आवेदन कर दिए। इनमें से कई अभ्यर्थी सफल भी हो गए। लेकिन अब कर्मचारी चयन बोर्ड ने नौकरी रोक दी। इसके पीछे वजह है कि उनकी अंकतालिकाओं का संबंधित बोर्ड व विवि से सत्यापन नहीं हो सका। इससे पहले भी कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जाली अंकतालिकाओं की वजह से कई अभ्यर्थियों को भर्ती से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।अभ्यर्थियों ने ली न्यायालय की शरणअंकतालिकाओं के मामले में गलफत होने की वजह से अब कई छात्रों ने न्यायालय में भी शरण ली है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने संबंधित विवि से नियमित पढ़ाई की थी। उस समय उसकी मान्यता बहाल थी। लेकिन अब यदि मान्यता समाप्त हो गई तो इसमें हमारा क्या दोष है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -