- Advertisement -
HomeNewsविधायक ने जताई नाराजगी-.काम एेसा करो कि पथ का गौरव बढ़े

विधायक ने जताई नाराजगी-.काम एेसा करो कि पथ का गौरव बढ़े

- Advertisement -

 
ब्यावर. सतपुलिया विस्तारीकरण का काम लम्बे समय से अटका रखा है। काम की गति धीमी है। इससे शहर की जनता परेशान हो रही है। इतना ही हाल ही में लगाए गए डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने लगे है। एेसे ही डिवाइडर क्षतिग्रस्त होते रहे तो हादसे का कारण बनेंगे। इस तरह से काम मत कीजिए। काम एेसा करो कि लोगों को समय पर सहुलियत मिले एवं इस पथ का भी गौरव बढ़े। अजमेर रोड पर सतपुलिया विस्तारीकरण के तहत चल रहे काम में लेटलतीफी व क्षेत्रवासियों की शिकायत पर विधायक शंकरसिंह रावत मंगलवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बुलवाकर मौका देखा। इस दौरान विधायक रावत ने काम में देरी पर नाराजगी जताई एवं काम बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण में इस बात का ध्यान रखने के लिए चेताया कि सड़क पर पानी जमा नहीं रहना चाहिए। अजमेर रोड पर विविध कॉलोनियों को जोडऩे वाला चौराहा होने से यहां पर काम करवाने में सजगता बरती जाए। सड़क के दोनों और नाले का निर्माण कराया जाए। ताकि पानी नहीं भरे। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़क का घूमकर अधिकारियों के साथ जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर उपसभापति सुनिल मूंदड़ा, पार्षद सुभाष राठी, मंगतसिंह मोनू, रिखबचंद खटोड, विष्णु शर्मा, संदीप गोयल, शरद खंडेलवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। मौके पर आयुक्त राजेन्द्रसिंह, विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता दिनेशसिंह चौहान, सहायकअभियंता के.सी.जैन, एस.सी. फुलवारी, महावर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एस.एस.सलूजा सहित अन्य मौके पर मौजूद रहे।जताई नाराजगी…सतपुलिया विस्तारीकरण के तहत बनाए गए डिवाइडर के काम पूरा होने से पहले ही क्षतिग्रस्त होने को लेकर क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताई। इस दौरान डिवाइडर के पैर लगाते ही ब्लॉक गिरने लगे। मौके पर सहायक अभियंता एस.एस.सलूजा को यह स्थिति बताई। मौके पर ठेकेदार को बुलवाकर इसको पाबंद करने को कहा। इस दौरान लम्बे समय से काम अटकाए रखने पर लोगों के समक्ष खासा आक्रोश जताया।लम्बे समय से अटका पड़ा है कामसतपुलिया विस्तारीकरण का काम लम्बे समय से अटका पड़ा है। इस कारण से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते काम लम्बा खींचता ही गया। जबकि काम के पूरा किए जाने की निर्धारित अवधि निकल चुकी है। इसके बावजूद काम की गति नहीं पकड़ पा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -