- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar news25 फीट गहरी कुई में गिरा मजदूर, पूरा शरीर मिट्टी में दबा,...

25 फीट गहरी कुई में गिरा मजदूर, पूरा शरीर मिट्टी में दबा, फिर इस तरह बची जान

- Advertisement -

सीकर।सीकर जिले के लोसल में सेफ्टी टैंक खोदते समय एक मजदूर 25 फीट गहरी कुई में गिर गया। गले तक मिट्टी में दबे होने के बाद उसे सांस लेने में दिक्कत हुई लेकिन, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया। जिससे उसकी जान बच सकी। थानाअधिकारी धासीराम ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि एक मजदूर सेफ्टी टैंक की खुदाई के दौरान उसमें दब गया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुई में 19 वर्षीय मजदूर तेजपाल का पूरा शरीर मिट्टी में दबा हुआ था। उसकी गर्दन बाहर रहने से वह सांस ले रहा था। पुलिस और ग्रामीणों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
Read More :
करोड़ों की लागत से बने प्रदेश के इस एयर कंडीशनर बस स्टैंड से चलेगी एक्सप्रेस बसें
दबने के बाद चिल्लायाजानकारी के अनुसार मजदूर तेजपाल मिट्टी में दबने के बाद चिल्लाने लगा। जिस पर आस पास के लोग दौड़ कर आए। तेजपाल को दबा देखकर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाला गया।
Read More :
राजस्थान के इस शहर का कपड़ा जाएगा विदेश, प्रदेश में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -