- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपहली शादी से भागा दूल्हा दूसरी शादी के बाद घर से फरार,...

पहली शादी से भागा दूल्हा दूसरी शादी के बाद घर से फरार, कल दो बहनों की सालों से शादी

- Advertisement -

सीकर. जिले के तारपुरा गांव में तीन जुलाई को फेरे से पहले लौटी बारात का विवाद नए- नए मोड़ लेता हुआ पेचीदा होता जा रहा है। मामले में दादिया पुलिस थाने के बाहर मंगलवार सुबह से धरने पर बैठी पहली दुल्हन सुभीता व ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी सूचना पर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने पुलिस थाने पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया। मामले में बुधवार से बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। उधर, दादिया पुलिस जब आरोपी दूल्हे को पकडऩे बुगाला गांव पहुंची तो घर से दूल्हा अजय व उसका पिता महेश जांगिड़ भी फरार मिले। खास बात ये भी है कि अजय ने सोमवार को बजावा गांव में जिस कंचन से शादी की थी उसके दो भाइयों की शादी बुधवार को अजय की दो बहनों से होना भी तय है। ऐसे में आटे- साटे की शादियों की यह गुत्थी लगातार उलझती जा रही है।
शादियों की गुत्थम-गुत्थीपूरे प्रकरण में शादियों की गुत्थम गुत्थी सामने आती जा रही है। पहले झुंझुनूं के तारपुरा गांव निवासी किसान सुरजाराम जांगिड़ की बेटी सुभीता की बुगाला से तीन जुलाई को बारात आई। जो विवाद होने पर फेरों से पहले ही लौट गई। इसके बाद सुभीता के भाई पंकज की शादी बजावा गांव निवासी जिस कंचन से होनी थी, सोमवार को अजय ने उससे शादी कर ली। अब उसी कंचन के दो भाई वीरेन्द्र व जितेन्द्र बुधवार को अजय की दो बहनों को प्रियांशु व किस्मत को ब्याहने आएंगे। जिसके बीच सुभीता व ग्रामीण अजय की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
सांसद ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनीइधर, दुल्हन सुभीता के साथ ग्रामीणों व भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी का सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि दो दिन चक्कर काटने पर भी दादिया थाना पुलिस ने पहले तो सुभीता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को धरना दिया तो उच्च अधिकारियों को गलत सूचना देते हुए प्रदर्शनकारियों केा गिरफ्तार कर लिया। यह पुलिस का अलोकतंात्रित रवैया है। उन्होंने कहा कि अब जब तक आरोपी दूल्हा गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक भाजपा कार्यकर्ता दादिया थाने के बाहर धरना देंगे। मामले में अब बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -