- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsफर्जी कागजों से जमीन बेचने का गिरोह सक्रीय, नोटेरी से दूसरे का...

फर्जी कागजों से जमीन बेचने का गिरोह सक्रीय, नोटेरी से दूसरे का प्लाट बेच हड़पे 31 लाख

- Advertisement -

सीकर. फर्जी कागजात से पट्टा बनाने वाले गिरोह के गोरखधंधे की जड़े गहरी है। गिरोह ने फर्जी पट्टों से ही जमीन पर कब्जा नहीं किया। बल्कि एक मामले में तो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सस्ते में प्लाट को बेचकर 31 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उद्योग नगर थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भैरुपुरा गांव निवासी जमनालाल जाट और मुकुंदगढ़ निवासी कयामुदीन तेली है। पुलिस को इस मामले में भी पिपराली रोड निवासी मनोज शर्मा की तलाश है।
बिजली की लाइन के बहाने सस्ते में सौदा
जयपुर जिले के गोविंदगढ़ इलाके की ढाणी पटियावाली निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया है कि मुकुंदगढ़ निवासी कयामुदीन का उसके कार्यस्थल मोजिका होम अपार्टमेंट पर आना जाना था। कयामुदीन ने उसे बताया कि उसके मिलने वाले का सीकर के सूर्य नगर में 322 वर्ग गज का प्लाट है। वहां पर 15 से 20 हजार रुपए प्रति वर्ग गज के भाव है। उस प्लाट के ऊपर से बिजली की हाइटेंसन लाइन जा रही है। ऐसे में प्लाट का 8900 रुपए प्रति वर्ग गज में सस्ते में सौदा करवा दूगा। इस पर राकेश कुमार उनके झांसे में आ गया। कयामुदीन ने सौदे के बदले तीन लाख रुपए कमीशन अलग से मांगा।
जिम में लगी आग
सीकर. शहर के रोडवेज बस डिपो के पास विनायक होटल के भू-तल में स्थित जिम में शनिवार तड़के आग लग गई। हालांकि आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पा लिया। आग से टेबल-कुर्सी व अन्य सामान जल गए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -