सीकर/रींगस: राजस्थान के सीकर जिले के रींगस कस्बे के वायु सैनिक अमित बिजारनिया की अंत्येष्टि शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मालाकाली में बेहद गमगीन माहौल में हुई। सैन्य सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में वायु सेना की जयपुर से आई बटालियन ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी। इससे पहले जवान की पार्थिव देह बीती रात गांव पहुंची तो पूरे गांव में गम का माहौल छा गया। मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिन्हें देख ग्रामीणों की भी आंखे नम हो गई। पारिवारिक रस्मों के बाद शुक्रवार सुबह जवान की अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।
एक साल पहले हुई थी इकलौते बेटे की शादी, तीन महीने की बेटीजानकारी के अनुसार जवान अमित अपनी मां का इकलौता बेटा था। जो बचपन में ही अपने पिता को खो चुका था। एक साल पहले ही जवान की शादी हुई थी। जिसके बाद परिवार में एक बेटी का जन्म हुआ। जो अब तीन साल की है। अमित को खोने के बाद परिवार अब पूरी तरह बिखर गया है।
ऑन ड्यूटी खत्म की इहलीलामालाकाली निवासी वायुसेना के जवान अमित पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में तैनात थे। जहां 3 दिन पहले सुबह पांच बजे ड्यूटी के दौरान अपनी ही राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर सीकर रवाना किया गया। जो गुरुवार रात को पैतृक गांव मालाकाली पहुंचा।
आत्महत्या से पहले आराम से बात कर रहा था अमितवायुसैनिक अमित की आत्म हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे वायुसेना के वारंट ऑफिसर वाई सिंह ने बताया कि जवान आत्म हत्या से पहले तक आराम से सबसे बात कर रहा था। किसी तरह की परेशानी उसके चेहरे व बातों से नहीं झलक रही थी। लेकिन इसके बाद उसने सुबह पांच बजे अचानक आत्म हत्या कर ली। जिसे सुन हर कोई चकित रह गया।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -