- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsघरवाले आराम से सो रहे थे, और हो गई ये घटना

घरवाले आराम से सो रहे थे, और हो गई ये घटना

- Advertisement -

पलसाना. होली चौक में मंगलवार देर रात चोर एक मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चौक में सो रही महिला का मुंह भींच कर गले से मंगलसूत्र भी तोड़ ले गए। रानोली पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। होली चौक के पास रहने वाले शंकरलाल कुमावत का परिवार रात को घर पर सो रहा था। इस दौरान रात करीब एक बजे चोर गाड़ी लेकर आए। चोर घर में घुसकर कमरों में रखी आलमारियों के तोले तोड़ दिए। शंकरलाल की पुत्र वधुओं के नाक, कान व गले में पहने के सोने चांदी के जेवरात व पायजेब की जोडिय़ां चुरा ले गए। अवाज सुनकर चौक में सो रही शंकरलाल की पत्नी जाग गई। उसे देखकर चोरों ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। चोर वहां से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास व परिवार के लोग जाग गए। चोरी की सूचना मिलने पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।अनियंत्रित होकर जीप खाई में गिरी कांवट. कस्बे के नीमकाथाना मार्ग पर खेतड़ी-जयपुर स्टेट हाइवे से जोडऩे वाला बाइपास तिराहा वाहन चालकों के लिए हादसे का सबब बन गया है। मंगलवार देर रात फि र से एक जीप खतरनाक घुमाव में अनियंत्रित होकर पलटने के बाद खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को कांवट सीएचसी लेकर आई। कांवट चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि बीती देर रात गोविन्दपुरा निवासी जयपाल यादव जीप से कांवट से चला की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइपास तिराहे पर बने घुमाव में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई और दो-तीन पलटी खाने के बाद खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों ने बताया कि सानिवि ने हाल ही में इस तिराहे पर पूर्व में बनी सीधी सडक़ को खोदकर खतरनाक घुमाव बना दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -