- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsबुजुर्ग सुनेंगे यह खबर तो दिल से देंगे दुआ... जानिए प्रदेश की...

बुजुर्ग सुनेंगे यह खबर तो दिल से देंगे दुआ… जानिए प्रदेश की सरकार ने उनके लिए ऐसा किया क्या?

- Advertisement -

सीकर. प्रदेश में 17 दिसम्बर से निरोग राजस्थान योजना शुरू की जा रही है। योजना के तहत बुजुर्गों के लिए हर मेडिकल कॉलेज में जिरिएटिक डिपार्टमेंट खोला जाएगा। जिसमें प्राथमिकता से बुजुर्गों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवा एंव जांच कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विभिन्न रोगों व जीवन शैली से जुडी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विशेषज्ञों से सवाल भी पूछे जा सकेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में चयनित महात्मा गांधी आदर्श ग्राम रानोली में शुक्रवार को ग्राम सभा एवं आमुखीकरण कार्यशाला जिला कलक्टर यज्ञमित्र सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी ने यह जानकारी दी।स्कूलों एवं सार्वजनिक संस्थानों में हैल्थ एजुकेशन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग और डीपीआर के माध्यम से प्रदेश में निरोग राजस्थान के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। सीएमएचओ ने मुख्यंत्री निशुल्क दवा योजना व मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेपी बुनकर व चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ओला, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। इस मौके पर चिकित्सा विभाग के एपीडोमोलॉजिस्ट डॉ. अंबिका प्रसाद जांगिड़ व जिला सूचना शिक्षा एवं संचार समन्वयक कमल गहलोत ने आमजन को स्वाइन फ्लू के पम्पलेट वितरित कर स्वास्थ्य शिक्षा दी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -