- Advertisement -
HomeNewsमकान में आई दरारें, प्रशासन ने करवाया खाली

मकान में आई दरारें, प्रशासन ने करवाया खाली

- Advertisement -

नैनवां कस्बे के लोहड़ी चोहटी के पास सदर बाजार में एक मकान में दरारें आ गई। मकान में आई दरारों के बाद सुबह प्रशासन ने मकान को खाली करवा दिया। मकान में उछबलाल पोदार व कमलकुमार पोदार का परिवार रहता है। परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह उठे तो मकान की दीवारों में कई दरारें व फर्श के स्टोन भी टूटे नजर आए। अचानक मकान में आई दरारों से मकान के गिरने की स्थिति हो जाने से एसडीएम को बताया। एसडीएम ने कानूनगों व पटवारी को मौका देखने भेजा। मकान की स्थिति देखने के बाद पटवारी व कानूनगों ने मकान में रहने वाले परिवारों को कोई जान माल की हानि नहीं हो इसकी सलाह देकर मकान खाली करने की सलाह दी। दोनों परिवारों ने मकान खाली करना शुरू कर दिया। मकान में आई दरारों के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारों ने बताया कि मकान के पास ही जलदाय विभाग की पाइपलाइन टूटी पड़ी है। वही नालियां भी क्षतिग्रस्त हो रही है। जिनका पानी नीवों में जाने से मकान में दरारें आई है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -