- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsश्रीमाधोपुर नगरपालिका में कुर्सी की किच-किच जारी

श्रीमाधोपुर नगरपालिका में कुर्सी की किच-किच जारी

- Advertisement -

श्रीमाधोपुर. श्रीमाधोपुर नगर पालिका चुनाव के दौरान पार्षदों की जोड़तोड़ की सियासत अभी तक जारी है। अब पालिकाध्यक्ष व नगर पालिका ईओ में कुर्सी को लेकर किच-किच शुरू हो गई है। दरअसल, पालिकाध्यक्ष चाहते हैं कि वह मुख्य हॉल में बैठे, ताकि जनता से रूबरू हो सके। लेकिन ईओ हॉल में पालिकाध्यक्ष की कुर्सी लगवाने को राजी नहीं है। उनका तर्क है कि जब पालिकाध्यक्ष का चैम्बर बना है तो हॉल में कुर्सी क्यों…? यहां पालिकाध्यक्ष के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से ही सियासत जारी है। अब पालिकाध्यक्ष ने मामले में संभागीय आयुक्त जयपुर व स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक व जिला कलक्टर सहित अन्य को शिकायत दी है। अध्यक्ष ने पत्र में लिखा कि 12 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है। अध्यक्ष हरिनारायण महंत ने ईओ रजत जैन पर आरोप लगाया कि ईओ ने नगर पालिका के 30 सफाई कर्मचारियों का अन्य कार्यालयों में लगा रखा है जिससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं मनमाने ढंग से छोटे ऑटो टीपर खरी लिए जो 20 किलो कचरा भी नही उठा सकते वे किसी काम के भी नहीं है। निर्माण पूरा होने के बाद उनको सीज की धमकी दी जाती है और पैसा लेकर फाइल को गटर में डाल दिया जाता है। जो पैसा नहीं देता उनको तुडवाने की धमकी देता है। ईओ उपर के हिसारे पर मनमानी कर रहा है। कस्बे में 4-4 मंजिल के भवन बन गये जिनका नगर पालिका में कोई रिकार्ड नहीं है। अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि 12 मार्च को नगर पालिका में उसके खिलाफ धरना देंगे फिर भी सरकार नहीं चेती व कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो प्रशासन जिम्मेदार होगा।ऐसा खेल नहीं चलने दूंगा: पालिकाध्यक्षमैंन सचिव से अध्यक्ष की कुर्सी बीच हाल में लगाने के लिए कही थी, ताकि आम लोगों से मिल सकू व उनकी समस्या सून सकू। लेकिन मेरे बैठने की व्यवस्था आज तक नहीं की गई। ईओ ने अपने प्रशासक कार्यकाल में सैकड़ों निर्माण अवैद्य करा दिए जिसका रिकार्ड मांगने पर भी नहीं दिखा रहा नगर पालिका में ऐसा खेल नहीं चलने दूंगा।-हरिनारायण महंत, अध्यक्ष, नगर पालिका श्रीमाधोपुरअलग से चैम्बर बना हुआ है: ईओनगर पालिका में शुरू से ही अध्यक्ष के लिए अलग से चेम्बर बना हुआ है। उसी में अध्यक्ष बैठते आए है अगर उसमें कोई कमी हो व ओर कोई व्यवस्था चाहिए तो हमें बताए व्यवस्था कर दी जाएगी। मैन हॉल में पब्लिक डील के सात कर्मचारी बैठते है मेरे उपर जो भी आरोप भी लगाए जा रहे है वह निराधार है।रजत जैन, ईओ, नगर पालिका श्रीमाधोपुर

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -