- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsबहरहमी से गला घोंटकर हत्या, शव सूखी टेहनी से बांधा

बहरहमी से गला घोंटकर हत्या, शव सूखी टेहनी से बांधा

- Advertisement -

टोडा (सीकर). नीमकाथाना सदर थाने के टोडा गांव में मंगलवार रात महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में उसी के पेटीकोट का नाड़ा शव के गले में लपेट कर एक सिरा पेड़ की सूखी टहनी से बांध दिया गया। हत्या की वारदात का पता बुधवार सुबह लगने पर गांव में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल और डॉग स्क्वायर्ड टीम को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है। नीमकाथाना कपिल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना दिनेश अग्रवाल ने बताया कि वारदात की शिकार महिला बसंती देवी पत्नी रोहिताश योगी (48) थी। वह रात करीब साढे आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी। आधे घंटे बाद भी बंसत देवी घर नहीं पहुंची तो पजिनों ने तलाश की शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाय। परिजनों ने रात करीब 12 बजे पुलिस चौकी पहुंचकर महिला के गुम होने की जानकारी दी। रात दो बजे तक परिवार के लोग बसंती देवी की तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सुबह करीब आठ बजे गौरव पथ के पास शव कंटीली झाडिय़ों में पड़ा पाया गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने हत्या के बाद महिला के पेटीकोट का नाड़ा खोलकर उसके गले में लपेट दिया। नाड़े का एक सिरा झाडिय़ों की सूखी टहनी से बांध दिया गया।महिला की हत्या की सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर जमा आक्रोशित लोगों ने घटना का विरोध जताया। वहीं रोड जाम कर दिया। इसके बाद लोगों ने नारेबाजी करते हुए बाजार बंद करवाया।एक ही रात दो-दो गांवों के ट्रान्सफ ार्मर चोरीमावण्डा. क्षेत्र के ग्राम रूपावास व ग्राम मण्डोली में रात को दो विद्युत ट्रान्सफार्मर चोरी हो गये। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब चार बजे बिजली आपूर्ती ठप हो गयी थी। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में हर वर्ष दर्जनों ट्रान्सफार्मर चोरी होते हैं। जिनकी संबंधित पुलिस थाने में विद्युत निगम द्वारा एफ आईआर भी दर्ज करवाई जाती है। पुलिस की ढिलाई के कारण चोरों के हौंसले बुलन्द होने से चोरों पर लगाम नहीं लग पा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -