- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशादी में दुल्हे की कर दी पिटाई, मंडप में भी तोडफ़ोड़

शादी में दुल्हे की कर दी पिटाई, मंडप में भी तोडफ़ोड़

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी में दुल्हे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। शादी शहर के नजदीकी गांव सबलपुरा में थी। जहां खाना खाते समय मामूली कहासुनी में विवाद हो गया था। आरोप है दूल्हे से मारपीट कर मंडप में भी तोडफ़ोड़ की गई। पीडि़त की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच हैड कांस्टेबल पूरणमल को सौंपी गई है।
ये है मामलासीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी नदीम बारी पुत्र अकबर हुसैन ने सदर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी हैं। जिसमें बताया कि उनके भतीजे सोयल की शादी थी। जिसकी लक्ष्मणगढ़ से बारात सबलपुरा गांव आई थी। बारात लेकर आने के कुछ समय बाद सोयल का निकाह हो गया। सब कुछ हंसी खुशी चल रहा था। रात को बारातियों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। खाने के लिए टेबल लगाई गई थी। जिस पर सोयल सहित बाराती खाना खाने के लिए बैठ गए थे। कुछ देर के पश्चात ही फारूख ने उसे धक्का दे मारा। तभी यासीन, आमिर, नाथू, मोहसीन, सलीम ने आते ही लाठी व डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वे मंडप में तोडफोड करने लगे। वहंा मौजूद कुर्सियों को भी उठाकर उन पर फैंकने लग गए। उन्होंने दूल्हे सोयल के साथ भी मारपीट की। उसका सोने का डोरा भी तोड़ लिया। उसके चचेरे भाई नसीम से भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि उसके जेब में रखे 20 हजार रुपए भी छीन लिए गए। तब वहां पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट कर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। घटना में कई बाराती घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। रिपोर्ट में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
 

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -