- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar news...सुबह 11 बजे बेकरी पहले से भी काली थी

…सुबह 11 बजे बेकरी पहले से भी काली थी

- Advertisement -

…the bakery was already black at 11 in the morning-सीकर के फतेहपुर कस्बे में हुआ हादसा-गैस सिलेंडरों को आग लगने से बचाया नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसासीकर. राजस्थान का कस्बा फतेहपुर(fatehpur) की जनता बेकरी में गैस चूल्हे ने आग पकड़ ली। फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। आग पर काबू आ गया। लोगों ने गनीमत समझी। मौजूद लोगों को नुकसान नहीं हुआ। सिर्फ सामान ही जला था…और बेकरी अब पहले से भी काली थी।
फतेहपुर में बुधवार की सुबह आम दिनों की तरह नहीं थी। यहां के प्रमुख सिकरिया चौराहे स्थित जनता बेकरी में सुबह 11 बजे गैस चूल्हे ने आग पकड़ ली। वहां के कार्मिक बताते हैं कि वे वहां रोजाना की तरह दिन का खाना बना रहे थे। जब ये हादसा हुआ। आग बढ़ती जा रही थी। आग की लपटें बेकरी से बाहर आने लगी। अफरा-तफरी फैल गई। किसी तरह से बेकरी में मौजूद बाहर निकले। आसपास के लोग भी भाग कर आए। किसी को कुछ नहीं सूझ रहा था। वहीं मौजूद लोगों में से किसी ने फोन पर फायर बिग्रेड को सूचना दी। लेकिन काफी देर तक लोग फायर बिग्रेड का इंतजार ही करते रहे।
स्थानीय बताते हैं कि सभी को चिंता थी कि वहां बेकरी में मौजूद सिलेंडर आग न पकड़ लें। लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने पानी डालकर सिलेंडर को बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोग बताते हैं कि बेकरी में यदि सिलेंडर आग पकड़ लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में दमकल पहुंचने पर बेकरी के अंदर लगी आग को बुझाया जा सका। लेकिन तब तक बेकरी में सामान जल चुका था। बड़ा हादसा टल चुका था।
जाम में फंसी दमकलसीकरिया चौराहे के पास ट्रैफिक में फायर बिग्रेड फंस गई। करीब 15 मिनट तक दमकल जाम में फंसी रही। गौरतलब है कि बेकरी आबादी के बीच में स्थित है। ऐसे में सिलेंडर फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -