- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअवैध हथियार बेचने का फरार आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियार बेचने का फरार आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

सीकर/नीमकाथाना. अवैध हथियार बेचने के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी को रविवार सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गत 20 जनवरी को अवैध हथियार के साथ लांबा की ढाणी तन कुरबड़ा निवासी चंदगीराम को गिरफ्तार किया था। उस समय आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अवैध हथियार गोविंदपुरा निवासी आरोपी सदाम हुसैन से खरीदना बताया। आरोपी सदाम हुसैन को जैसे ही पुलिस उसके घर पकडऩे गई तो पुलिस की भनक लगने पर वह घर से फरार हो गया था। उस समय से पुलिस लगातार उसके पीछे लगी हुई थी। रविवार को मुखबीर की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने नयाबास रोड पर दबोच लिया। आरोपी से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने आरोपी चंदगीराम को अवैध हथियार बेचना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने अरोपी सदाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह आदतन अपराधी प्रवृति का है। इसके खिलाफ मारपीट तीन मामले भी चल रहे है। ——————-धोखाधड़ी कर बेचा गया टै्रक्टर को पुलिस ने किया बरामद नीमकाथाना. धोखाधड़ी कर बेचे गए टैक्टर को सदर थाना पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया। सदर थानाधिकारी लाल सिंह ने बताया कि प्रागपुरा थाना के टोरडा निवासी आरोपी विनोद जाट को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था। जिसको पूछताछ के बाद पहले ही जेल भेज दिया गया था। रविवार को पुलिस ने टै्रक्टर को तिजारा थाना के चावंडी गांव में उसके रिश्तेदार के यहां से बरामद किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -