- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसिद्ध संत श्रद्धानाथ जी महाराज की 34वीं पुण्य तिथि मंगलवार को रेलवे...

सिद्ध संत श्रद्धानाथ जी महाराज की 34वीं पुण्य तिथि मंगलवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्रद्धानाथ आश्रम में समारोह पूर्वक मनाई गई।

- Advertisement -

आजकलराजस्थान न्यूज़ / लक्ष्मणगढ़(सीकर)

शेखावाटी क्षेत्र के सिद्ध संत श्रद्धानाथ जी महाराज की 34वीं पुण्य तिथि को सीकर जिले कई स्थानों पर बड़ी ही श्रद्धा व समारोह पूर्वक मनाई गई। मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ के रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्रद्धानाथ आश्रम में समारोह पूर्वक मनाई गई। आश्रम के पीठाधीश्वर बैजनाथ महाराज ने कहा कि हमारे जीवन में छोटी-छोटी बातों का बहुत महत्व है, इसलिए हमें इन्हें गौण नहीं समझते हुए इनका खास ध्यान रखना चाहिए।

वैद्यनाथ जी महाराज ने संत की परिभाषा बताते हुए कहा कि जो परोपकार के लिए जीता है वो संत होता है। परमात्मा का भौतिक स्वरूप अभी तक किसी ने भी नहीं देखा है।परमात्मा के स्वरूप में साकार होते हैं संत हमारी जिसके प्रति अत्यधिक श्रद्धा होगी हम लोग उसे ही परमात्मा के स्वरूप में साकार कर लेते हैं। साध्वी ध्यानमूर्ति किशोरी जी ने कहा कि जिसका मन पर वश नहीं होता है, वो इंसान कभी सफल नहीं हो सकता है।

इस मौके पर प्रकाशनाथ महाराज, लक्ष्य भातरा, रूचिका शर्मा व तृप्ति शर्मा, विदिप्तादास, मोहित शर्मा, अरूण इंदौरिया ने भजन प्रस्तुत किए। आश्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धानाथ जी महाराज की समाधि पर धोक लगाई और प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पी एस जाट, कांग्रेस नेता कांता प्रसाद मोर, डी सी ए के जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी, निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र ताखर, शिक्षाविद अर्जुनलाल वर्मा आदि थे।

गनेड़ी स्थित प्राणवाश्रम में प्रार्थना सभा और रात्रि जागरण

गनेड़ी गांव स्थित प्रणवाश्रम में मंगलवार को संत श्रद्धानाथ महाराज की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। सोमवार शाम को प्रार्थना सभा व उसके बाद रात्रि जागरण हुआ जिसमें गुरु महिमा के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। मंगलवार को प्रणवाश्रम के अध्यक्ष संत निवृतिनाथकृष्णा द्वारा गुरु वंदना व आरती की गई। कार्यक्रमों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आश्रम की सजावट भी देखते ही बन रही थी।

फतेहपुर. निकटवर्ती गांव चुवास में स्थित श्रीनाथ जी आश्रम में सावन माह में बाबा भोलेनाथ की 108 दीपकों के साथ महाआरती की गई। आश्रम के संत निश्चलनाथ महाराज ने बताया कि जम्मू कश्मीर पर सरकार ने देश के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस अवसर पर भारत का नक्शा बनाया गया व दीपक जलाकर खुशी मनाई गई। महंत निश्चल नाथ महाराज के सान्निध्य में युवाओ ने तिरंगा फहराकर आतिश बाजी कर माँ भारती की आरती की। इस अवसर पर काफी संख्या मे श्रदालु भी उपस्थिति रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -