- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में यहां शुरू हुई बरसात, अचानक बढ़ी सर्दी

राजस्थान में यहां शुरू हुई बरसात, अचानक बढ़ी सर्दी

- Advertisement -

सीकर. बरसात व ओलावृष्टि के अलर्ट के बीच राजस्थान के शेखावाटी में बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया है। सीकर शहर, झुंझुनूं, चिड़ावा व आसपास के इलाकों में रिमझिम बरसात शुरू हो गई है। जिससे सर्दी का असर भी अचानक बढ़ता नजर आ रहा है। इससे पहले दिन में भी बादलों की आवाजाही बनी रही। जिससे बरसात की संभावना बनी रही। सुबह से छाए बादलों से बार बार झांकता सूरज भी बेअसर रहा। शीत लहर का असर भी जारी रहा। इसके चलते दिन में भी लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ गए। कल के मकुाबले फतेहपुर में तापमान भी 1.2 डिग्री लुढ़ककर 8.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अंचल में मावठ देखने को मिल सकती है।

अलाव का सहारा तीन दिन से सर्दी का सितम कम होने पर अंचल में अलाव का सहारा भी कम हो गया था। लेकिन, अचानक बढ़ी सर्दी से लोगों ने फिर आग का सहारा ले लिया। लोग शाम होते ही रजाई में भी दुबक गए। बाजारा में भी सन्नाटा सा पसर गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मावठ के साथ कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

किसानों की बढ़ी चिंतारबी की फसलें इस समय बढ़वार की अवस्था में है ऐसे मे पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव के कारण किसान चिंतित हो गए हैं। किसानों की माने तो पिछले दिनो ओलावृष्टि और पारा जमाव बिन्दू से नीचे जाने के कारण किसानों को खासा नुकसान हुआ है। ऐसे में फिर मौसम बदल गया तो नुकसान का आंकड़ा बढ़ जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -