- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशहर में सक्रिय ऐसा गिरोह, दोस्ती के बहाने लड़कियों को बनाते है...

शहर में सक्रिय ऐसा गिरोह, दोस्ती के बहाने लड़कियों को बनाते है अपना शिकार

- Advertisement -

सीकर
शहर में अबलाओं को हवस का शिकार ( Rape With Girls After Friendship ) बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के चंगुल में फंसने के बाद पीडि़ता मुंह भी नहीं खोल पाती। गिरोह के लोग ऐसी युवतियों और महिलाओं को फांसते हैे, जिनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो। उद्योग नगर थाने में दर्ज बालिका से सामूहिक बलात्कार के मामले में भी ऐसा ही सामने आया है। पीडि़त बालिका मुंह खोलने तक का साहस नहीं जुटा पाई। आरोपी बालिका को मोबाइल देने के लिए उसके घर तक पहुंच गया। आरोपी के डर से बालिका का कॉलेज जाना तक छूट गया। स्थिति यह है कि बालिका के परिवार को सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने तीन दिन तक समझाइश कर पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए राजी किया।
दोस्ती के बहाने अपहरण कर वारदात गिरोह के लोग बालिका को फोन के माध्यम से दोस्ती कर फंसाते हैं। जब बालिका बात करने लगती है तो उसे मिलने के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद कार में सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया जाता है। बालिका को इस तरह से धमकाया जाता है कि वह परिवार को भी कुछ नहीं बता पाती। इसके बाद इस गिरोह के चंगुल में फंसती जाती है।
Read More:
महिला को 7 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, एक ने कमरे में बाकी ने चलती कार में किया रेप
कइयों ने दबा रखा है दिल में दर्द ( Crime in Sikar )बदनामी और परिवार पर खतरे के डर से ऐसे गिरोह की शिकार कई बालिकाओं और युवतियों ने दर्द दिल में दबा रखा है। स्थिति यह है कि मामला सामने आने पर परिवार के लोग भी पुलिस से दूर ही रहने की सलाह देते हैं। उद्योग नगर थाना इलाके में पुलिस के सहयोग से परिजनों ने घर से लापता बालिका को बाइपास के होटल से बरामद किया गया गया था। इस होटल के मालिक ने अपने कर्मचारियों को फोन कर बिना आईडी कमरा दिलवाया था। बालिका से पूछताछ में दर्द भरी कहानी सामने आई। मामला पुलिस के भी संज्ञान में लाया गया, लेकिन परिवार के लोग बदनामी के डर से एफआईआर दर्ज करवाने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस ने युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर छोड़ दिया। पुलिस ने मामले की गहराई तक जाने का प्रयास तक नहीं किया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -