- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsविद्यार्थियों को अब बार-बार छात्रवृत्ति के लिए नहीं लगाने होंगे दस्तावेज

विद्यार्थियों को अब बार-बार छात्रवृत्ति के लिए नहीं लगाने होंगे दस्तावेज

- Advertisement -

सीकर. प्रदेश के 80 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शिक्षा विभाग ने अब छात्रवृत्ति के लिए एक ही पोर्टल बनाकर लॉन्च किया है। इससे पहले विद्यार्थियों को कक्षा सातवीं तक छात्रवृत्ति लेने के लिए अलग पोर्टल पर आवेदन कर दस्तावेज अपलोड करने होते थे। इसके बाद आठवीं से बारहवीं तक छात्रवृत्ति के लिए फिर से दस्तावेज लगाकर आवेदन करने होते थे। विभाग ने अब एकीकृत पोर्टल बना दिया है। इसके तहत विद्यार्थियों को अब बार-बार दस्तावेज नहीं लगाने होंगे। विद्यार्थी को महज एक बार दस्तावेज अपलोड करने होंगे। विद्यार्थी स्कूल शिक्षा में जब तक अध्ययनरत रहेगा तब तक उसको दस्तावेज नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदन के समय सिर्फ नाम लिखने से दस्तावेज स्वत: ही लिन्क हो जाएंगे। इस पोर्टल का शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने शुभारंभ किया। इस पोर्टल का नाम अब स्टेट स्कूल स्कॉलरशिप पोर्टल किया गया है। इस दौरान मंत्री ने वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन मॉड्यूल का भी शुभारंभ हुआ। इस दौरान शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी सहित अन्य मौजूद रहे।
राहत: प्रदेश के शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अब हितकारी निधि से दोगुना मिलेगा पैसाशिक्षा राज्य मंत्री ने की घोषण, 170 से अधिक परिवारों को मिलेगा फायदासीकर.कोरोना की वजह से शिक्षा विभाग के 170 से अधिक कार्मिकों की अब तक मौत हो चुकी है। इनमें से 130 से अधिक कर्मचारी ऐसे थे जिनकी कोरोना रिपोर्ट तो पॉजिटिव थी लेकिन उनकी ड्यूटी कई लगी नहीं हुई थी। इनके परिवारों को राज्य सरकार की ओर से घोषित 50 लाख के पैकेज का लाभ नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में अब शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने हितकारी निधि के पैसे को दोगुना कर दिया है। इससे शिक्षाकर्मियों के परिवारों को अन्य मदद के अलावा तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। मंत्री ने बताया कि पहले यह राशि डेढ़ लाख रुपए थी। कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी भी मिली थी। ऐसे परिवारों को सम्बल देने के लिए इस राशि को दोगुना किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभागीय आदेश भी जारी हो गए है। इस पहल का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि हितकारी निधि में विभिन्न अंशदान के जरिए राशि एकत्रित होती है। मंत्री की इस घोषणा से शेखावाटी के 25 से अधिक कर्मचारियों के परिवारों को फायदा मिल सकेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -