- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsस्टूडेंट्स को नहीं चाहिए सरकारी मार्गदर्शन, 72 फीसदी ने नहीं किया...

स्टूडेंट्स को नहीं चाहिए सरकारी मार्गदर्शन, 72 फीसदी ने नहीं किया लॉगइन

- Advertisement -

सीकर/फतेहपुर. प्रदेश के विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं मार्गदर्शन के लिए राज्यस्तर पर बनाए राजीव गांधी कॅरियर गाईडेंस एवं कांउसलिंग सेल पोर्टल विद्यार्थियों को रास नहीं आ रहा है। प्रदेशभर के विद्यार्थियों का फिलहाल इससे सोशल डिस्टेंस जारी है। जितने विद्यार्थियों को पोर्टल पर आईडी बनाकर पासवर्ड जारी किए गए थे उनमें से सिर्फ 28 फीसदी ने ही अब तक लॉगिन किया। 72 फीसदी विद्यार्थियों ने पोर्टल पर जाकर लॉगिन भी नहीं किया। जिन विद्यार्थियों ने लॉगिन किया वो भी इसका भरपूर इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे बड़ी वजह विद्यार्थियों के पास स्मार्ट फोन नहीं होना सहित अन्य कारण है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस सरकार ने स्कूली विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा को लेकर रहने वाली शंकाएं दूूर करने व उन्हें उच्च शिक्षा व कॅरियर संबंधित गाइडेंस प्रदान करने के लिए राजीव गांधी के नाम से कॅरियर कांउसलिंग सेल का गठन किया। इसके बाद कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के 31 लाख 55 हजार विद्यार्थियों के लॉगिन बनाकर उन्हें भेजा गया। लेकिन उसमे से अभी तक सिर्फ 8 लाख 90 हजार विद्यार्थियों ने ही लॉगिन करके जानकारी ली। 72 फीसदी विद्यार्थियों ने तो एक बार भी लॉगिन तक नहीं किया जानकारी लेना तो दूर की बात है। यह जानकारी विधायक हाकम अली खां के द्वारा विधानसभा में पूछे गए गए प्रशन के संबंध में विभाग के द्वारा उपलब्ध करवाई गई। एक्सपर्ट का कहना है कि विभाग की ओर से यदि योजना का और प्रचार किया जाए तो फायदा मिल सकता है।
पोर्टल पर एक क्लिक में मिल सकती है पूरी जानकारीराजीव गांधी कॅरियर गाईडेंस एवं काउंसलिंग सैल पोर्टल पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी उपलब्ध है। पोर्टल पर हिंदी व अंग्रेजी भाषा में 14 देशों के 10000 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थाओं, 200 से ज्यादा व्यावसायिक, 237 से ज्यादा प्रोफेसन, 455 से ज्यादा कैरियर विकल्पों, 960 से ज्यादा छात्रवत्तियों व 955 से ज्यादा प्रवेश परिक्षाओं के संबंध में निशुल्क जानकारी उपलब्ध हैै।
ई-मेल व फोन से मिल सकता है मार्गदर्शनपोर्टल के माध्यम से मार्गदर्शन चाहने वाले विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी दिया जाता है। प्रत्येक माह की 15 तारीख को सुबह 11 बजे से एक बजे तक मार्गदर्शन दिया जाता है। मार्गदर्शन विद्यार्थी ईमेल या दूरभाष से भी ले सकता है।
इसलिए बनाया गया था पोर्टल-सैकण्डरी व सीनियर सैंकडरी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आगामी पाठ्यक्रमों एवं व्यवसाय/ भर्तियों के संबंध में निरंतर समग्र जानकारी उपलब्ध कराना।
राज्य, राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर आगामी शिक्षा एवं भर्तियों हेतु समस्त प्रकार की सूचना एवं सामग्री का संकलन कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने।विद्यालय स्तर पर छात्र छात्राओं को कॅरियर के चयन में आवश्यक सलाह एवं मार्गदर्शन देने।
-विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर एवं अभिरूचि का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण कर उचित सलाह देनेविभिन्न शैक्षणिक एवं आर्थिक सुविधाओं की जानकारी देने।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -