- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsचार घंटे तक फांसी के फंदे पर झूलता रहा छात्र का शव

चार घंटे तक फांसी के फंदे पर झूलता रहा छात्र का शव

- Advertisement -

सीकर. नवलगढ़ रोड पर गुरूवार शाम को बारहवीं कक्षा के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव फंदे से चार घंटे तक कमरे में ही झूलता रहा। उद्योगनगर पुलिस ने छात्र के शव को उतारने के लिए काफी समझाइश की। परिजनों के आने का इंतजार करते रहे। देर रात को परिजनों के आने के बाद शव को फंदे से उतार कर एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। एसआई कंचन ने बताया कि मृतक छात्र पुनीत जांगिड़ पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी घांघू चूरू है। उन्होंने बताया कि छात्र नालंदा स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं हॉस्टल में ही बेसमेंट में छात्रों के साथ रहता था। शाम को सात बजे हॉस्टल के छात्र खाना खाने के लिए चले गए। पुनीत खाना खाने के लिए नहीं गया। उसके बाद पुनीत ने करीब सात बजे बेसमेंट में कमरे में ही पंखे के कुंडे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। खाना खाने के बाद छात्र लौट कर आए तो उसे लटका हुआ देखा। छात्र काफी घबरा गए और उन्होंने हॉस्टल वॉर्डन को सूचना दी। हॉस्टल वॉर्डन ने उद्योगनगर पुलिस को सुसाइड़ की घटना के बारे में सूचना दी। एसआई कंचन पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने शव को उतारने के लिए कहा। पहले तो हॉस्टल वॉर्डन ने परिजनों के आने पर शव को उतारने के लिए कहा। छात्र के पिता विदेश में नौकरी करते है। छात्र की मौसी के आने के बाद भी चूरू से छात्र के अन्य परिजनों के आने का इंतजार करने लगे। पुलिस ने हॉस्टल कर्मियों और परिजनों को काफी समझाया। रात को साढ़े दस बजे के बाद परिजनों के आने के बाद ही छात्र का शव फंदे से उतारा गया। पुलिस को छात्र के पास से किसी प्रकार का सुसाइड़ नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पंखे से लटक कर युवती ने किया सुसाइड़सीकर. अंबेडकर नगर में युवती गुरूवार शाम को पंखे के कुंडे से फंदा लगा कर सुसाइड़ कर लिया। परिजन युवती को अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका के भाई अक्षय कुमार की ओर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसआई मदनलाल ने बताया कि सादगी पुत्री सुरेश कुमार निवासी अंबेडकरनगर ने शाम करीब पांच बजे कमरे में पंखे से लटक कर सुसाइड़ कर लिया। उन्होंने बताया कि काफी देर तक परिजन उसे तलाश करते रहे। परिजनों ने कमरे को खोल कर देखा तो वह झूलती हुई मिली। उसे परिजन अस्पताल लेकर गए। उन्होंने बताया कि युवती का पिछले महीने ही रिश्ता किया गया था। कुछ समय के बाद उसकी शादी तय की थी। वह कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान चल रही थी। उन्होंने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता लग सकेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -