- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में फिर आएगी आंधी व बरसात, येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में फिर आएगी आंधी व बरसात, येलो अलर्ट जारी

- Advertisement -

(Storm and rain will come again in Rajasthan, Yellow alert issued) सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में दो दिन की आंधी, बरसात व ओलावृष्टि के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है। बदले मौसम से गर्मी से तप रहे अंचल के अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की कमी आ गई है। जो शनिवार को फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में गिरकर 33.5 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान भी 16.5 डिग्री रहा। जिसका असर रात व सुबह की ठंडक के रूप में देखने को मिला। शनिवार की रात बिना कूलर व एसी के पंखों के सहारे ही आसानी से गुजर गई। इधर, मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। लेकिन, इसके बाद फिर अगले सप्ताह एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के आसार है। जिससे मौसम में फिर बदलाव होगा।
फिर आएगी आंधी व बरसातमौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने के बाद मौसम को अगले सप्ताह फिर एक पश्चिम विक्षोभ प्रभावित करेगा। जो अगले सप्ताह की शुरूआत में सक्रिय होगा। इस दौरान 20 और 21 अप्रेल को शेखावाटी सीकर, झुंझुनूं व चूरू सहित प्रदेश के अन्य जिलो में तेज हवाओं के साथ बारिश के संकेत मिल रहे हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें बताया है कि इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और कई जगह बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
आज देश में ऐसा रहेगा मौसमस्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार रविवार को उत्तर पश्चिम भारत और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, गिलगित बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज और भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों के ऊंची पहाडिय़ों की चोटी पर हल्का हिमपात भी संभव है। इधर, नॉर्थ ईस्ट इंडिया पर बारिश की गतिविधियों में और वृद्धि होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम के कुछ हिस्सों में कुछ भारी बारिश हो सकती है। केरल और तमिलनाडु के केरल से सटे हुए जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। कर्नाटक के दक्षिण तट, शेष तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -