- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsखेल प्रतियोगिता के उद्घाटन स्थल के पास से वापस लौटे खेल मंत्री...

खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन स्थल के पास से वापस लौटे खेल मंत्री चांदना, ग्रामीणों ने लगाए साजिश के आरोप

- Advertisement -

सीकर. थोरासी के पीर बाबा मेले की खेल प्रतियोगिता में राजनीतिक खेल हो गया। यहां तीन दिवसीय मेले में दूसरे दिन फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में खेल मंत्री अशोक चांदना मुख्य अतिथि थे। जो कार्यक्रम स्थल से चंद किलोमीटर पहले से ही वापस लौट गए। इसकी वजह एनवक्त पर किसी जरूरी बैठक के लिए फोन आना बताया गया। लेकिन, मंत्री के नहीं पहुंचने पर मेला आयोजकों में आक्रोश छा गया। जो उद्घाटन समारोह पूरी तैयारियों के साथ कुछ देर में मंत्री के पहुंचने की बार बार घोषणाएं करते रहे। मामले में पूर्व सरपंच ने इसे स्थानीय राजनेताओं की राजनीतिक साजिश तक करार दे दिया।पहले मंत्री का प्रचार फिर प्रहारउद्घाटन समारोह से पहले मंत्री अशोक चांदना का मेले में पहुंचने का जमकर प्रचार किया गया। सोशल मीडिया पर प्रचार के साथ गांव में पोस्टर और बड़े होर्डिंग्ज भी लगाए गए। लेकिन, मंत्री के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों को खासी निराशा हाथ लगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंत्री का उल्टा प्रचार शुरू कर दिया। जिसमें मंत्री को सीकर के खिलाडिय़ों की भावना पर कुठाराघात करने वाला बताया गया। क्षेत्रीय नेताओं के दबाव में वापस लौटने की बात भी लिखी। इनका कहना है:मंत्री के कार्यक्रम के लिए दो लाख रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन, राजनीतिक कारणों से उन्हें कार्यक्रम स्थल से दो किलोमीटर पहले से लौटा दिया गया। साजिश में स्थानीय विधायक और प्रधान का मुख्य हाथ रहा।जगदीश प्रसाद, पूर्व सरपंचमैं मंत्री जी के साथ था। उनके पास किसी जरूरी बैठक के लिए तत्काल पहुंचने का फोन आया था। जिसके चलते वह वापस लौट गए। फोन मुख्यमंत्री का बताया गया। मामले में राजनीति जैसी कोई बात नहीं।सुभाष मील, कांग्रेस नेता

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -