- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsएसपी ने किया थानों का निरीक्षण, कहा बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर जल्द...

एसपी ने किया थानों का निरीक्षण, कहा बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर जल्द होगा सुधार

- Advertisement -

नीमकाथाना. पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप रविवार को नीमकाथाना दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पाटन थाना, सदर थाना एवं कोतवाली थाना का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था एवं थाना में जाप्ते की कमी पर जल्द विचार किया जाएगा। उन्होने सभी थानाधिकारियों को जिला स्तर पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में अधिक से अधिक कार्रवाई करने एवं अनुसंधान प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं कोतवाली थाना की वर्ष 2020 में जिला में सबसे अधिक माल खाना निस्तारण करने की एसपी ने प्रशंसा की। बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्र में अपराधियों पर नियंत्रण एवं निगरानी रख कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने परिसर की साफ सफाई, मालखाना, मेश आदि का भी निरीक्षण किया। इससे पूर्व जवानों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान सीओ गिरधारी लाल शर्माए कोतवाली थाना अधिकारी राजेश डूडी, सदर थाना लालसिंह यादव, एव पाटन अधिकारी नरेन्द्र भड़ाणा मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -