- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsभाभी ने देवर पर लगाया बलात्कार का आरोप, कहा- दूसरी बार बनाया...

भाभी ने देवर पर लगाया बलात्कार का आरोप, कहा- दूसरी बार बनाया शिकार

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के ग्रामीण इलाके में एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने अपने ससुर को इसकी जानकारी दी तो उसने भी उसे गर्म चिमटे से दाग दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नागौर निवासी महिला का आरोप है कि घटना के दिन उसका पति, सास और ननदें खेत में गई हुई थी। जबकि ससुर दवा लेने के बाद सो गया था। इसी दौरान मौका पाकर देवर ने उसका बलात्कार करने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो देवर ने उसके मुंह पर मुक्का मार दिया। जिससे उसके मुंह से खून बहने लगा। आरोप है कि जब उसने घटना के बारे में अपने पति सहित ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने मुंह बंद रखने की धमकी दी। वहीं, विरोध करने पर ससुर ने गर्म चिमटा लेकर उसके हाथों पर दाग दिया। जिससे उसके हाथों पर जख्म के साथ निशान हो गए। आरोप है कि बाहर किसी को बताने पर ससुराल वालों ने उसे जिंदा जलाने की चेतावनी भी दी।
दूसरी बार की कोशिश पीडि़ता का आरोप है कि उसके देवर ने पहली बार ही उसके साथ बलात्कार का प्रयास नहीं किया। इससे पहले भी एक दिन जब घर पर कोई नहीं था तब उसने उसे शिकार बनाने की कोशिश की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने जाने से भी रोका।
पुलिस के सामने पीटा, दहेज प्रताडऩा का आरोपपीडि़ता का आरोप है कि घटना की जानकारी जैसे तैसे पुलिस थाना पहुंचने पर वहां से दो कांस्टेबल भी आए। जिनके सामने भी पति व ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। लेकिन, मिलीभगत की वजह से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने झोलाछापा चिकित्सक पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीडि़त करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -