- Advertisement -
HomeNewsभोजपुरी फिल्म 'दुनिया' में आवाज देंगी जयपुर की सिंगर वीणा मोदानी

भोजपुरी फिल्म ‘दुनिया’ में आवाज देंगी जयपुर की सिंगर वीणा मोदानी

- Advertisement -

जयपुर। शहर की सिंगर वीणा मोदानी की आवाज जल्द ही भोजपुरी फिल्म में सुनाई देगी। जयपुर के मंजूर अली कुरेशी के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म ‘दुनिया’ में वीणा गाना गाएंगी।
 
खेसारी लाल यादव इसमें मुख्य भूमिका में:भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव इसमें मुख्य भूमिका में है। निर्माता एनके मित्तल ने बताया कि इस फिल्म का मुहूर्त शॉट पिछले दिनों मुंबई में फिल्माया गया। इसमें संगीत भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने संगीतकार रजनीश मिश्रा दे रहे हैं।
 
गीतों की रिकार्डिंग अक्टूबर में की जाएगी:गीतों की रिकार्डिंग अक्टूबर में की जाएगी। खेसारी लाल यादव इसमें अभिनय के अलावा इसके गीतों को भी अपनी आवाज देंगे। जल्दी ही इसकी शूटिंग लखनऊ, जयपुर, मुंबई आदि शहरों में की जाएगी।
 
वीणा मोदानी बोलीं- गाने का शौक बचपन से था:वीणा मोदानी ने बताया कि गाने का शौक बचपन से था लेकिन शादी के बाद घर-परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों के चलते ऐसा नहीं हो सका। अभी चार पहले पति से प्रोत्साहन मिलने पर मुझमें जज्बा पैदा हुआ और मैंने गाना शुरू किया। इतने कम समय में लोगों का मुझे भरपूर प्यार मिला, अनेक भव्य स्टेज शो के जरिए देश-विदेश में भी गाने का मौका मिला। भोजपुरी फिल्म भी मेरे लिए अलग एक्सपीरियंस होगा।
 
 ये खबरें भी जरूर पढ़ें
जन्माष्टमी 23 या 24 अगस्‍त को, जानिए राजस्थान में किस दिन मनाई जाएगी
देश के लिए खेलती है राजस्थान की यह बेटी
Fitness After 30: बिना जिम 30 की उम्र के बाद इन 4 तरीकों से रखें खुद को फिट
नियमों में चूक छात्रनेताओं को पड़ सकती है भारी, जानें कौनसे हैं जरूरी नियम

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -