- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसीकर: घायल की जान बचाकर खुद हुआ हादसे का शिकार, एक घंटे...

सीकर: घायल की जान बचाकर खुद हुआ हादसे का शिकार, एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, मौत

- Advertisement -

आजकलराजस्थान / सीकर।

घायल को अस्पताल छोड़ खाना लेने जा रहे एंबुलेंसकर्मी की बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक एक घंटे तक सडक़ पर पड़ा तड़पता रहा और बाद में दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार चंदपुरा निवासी सुरेंद्र 108 एंबुलेंस में कंपाउंडर था और एक घायल को छोडकऱ बाइक पर खाना लेने जा रहा था। खूड़ रोड़ जांचास के पास एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सुरेंद्र करीब एक घंटे तक सडक़ पर तड़पता रहा। बाद में उसने दम तोड़ दिया। सुरेंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसका नर्स 2 की चयन सूची में नाम आया हुआ था। 26 अगस्त वह अपने दस्तावेज जमा कराता उससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -