- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकिसानों की मांग के समर्थन में 26 को सीकर बंद

किसानों की मांग के समर्थन में 26 को सीकर बंद

- Advertisement -

सीकर. कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों की मांगों की अनदेखी के विरोध में 26 मार्च को सीकर बंद रहेगा। बंद के दौरान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक जिले में चक्का जाम रहेगा। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सड़कों पर आवश्यक सेवाएं जिसमें एंबुलेंस और गैस सेवाओं के अलावा सभी प्रकार वाहनों का चक्का जाम रहेगा। जिले के अलग-अलग शहरों में व्यापार प्रतिष्ठान बंद रखने, जिले के 11 टोल बूथों एवं सभी सड़कों पर पॉइंट चिन्हित कर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी दी गई। इस क्रम में 19 मार्च को खेती बचाओ अभियान के तहत एफसीआई गोदामों एवं कृषि उपज मंडी के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। 2& मार्च को शहीद दिवस पर शाम को भगत सिंह सर्किल पर शहीद दिवस मनाया जाएगा गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान के अनुसार 26 मार्च को किसान आंदोलन के 4 माह पूरे होने पर भी केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए हैं इस कारण सीकर जिला 26 मार्च को पूरा बंद रहेगा।
समन्वय समिति का गठन
बैठक में जिले के किसान संगठनों, व्यापारिक संगठन, ट्रेड यूनियन, सिटी बस यूनियन, टैक्सी यूनियन, शिक्षक संघ एवं सामाजिक संगठनों के समन्वय समिति की सांझा मीटिंग केंद्रीय श्रम संगठन की समन्वय समिति सीकर संयोजक सोहन भामू की अध्यक्षता में हुई। प्रवक्ता बीएल मील ने बताया कि बैठक के दौरान भारत बंद और चक्का जाम शांतिपूर्ण हो इसके लिए एक समन्वय समिति का गठन किया गया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष दिनेश जाखड़ ,जिला सीकर व्यापार महासंघ संयोजक रामचंद्र चौधरी, जिला सीकर व्यापार महासंघ सीकर अध्यक्ष महावीर चौधरी, सीकर व्यापार संघ अध्यक्ष राधेश्याम पारीक, सिटी बस यूनियन अध्यक्ष जगदीश फौजी, भारतीय किसान सभा सुरेश बगडिय़ा, रामस्वरूप बगडिय़ा, भवन निर्माण मजदूर यूनियन के बृज सुंदर जांगिड़, ऑटो रिक्शा चालक यूनियन सीटू के दिलीप मिश्रा, आईआरटीएफ नॉर्थ जोन व हाथ थड़ी ठेला चालक यूनियन के संयुक्त सचिव रघुवीर सिंह बारेठ, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के रोहिताश बुरड़क, स्टेशन रोड व्यापार संघ अध्यक्ष जसवीर भूकर, सीकर व्यापार महासंघ सचिव इकबाल गौड़, रेल विकास समिति के बलवीर सिंह चौधरी, भारतीय किसान यूनियन ,टिकैत प्रदेश उपाध्यक्ष कासम खिलजी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वेद प्रकाश राय, जिला गैस उपभोक्ता अधिकार संरक्षण समिति के महावीर ओला, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गिठाला, भंवरलाल बिजारणिया, शिवदयाल सिंह मील , मनीराम भामू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। …………..

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -