- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशेखावाटी में उमस दे रही बरसात के संकेत, यहां भारी बरसात का...

शेखावाटी में उमस दे रही बरसात के संकेत, यहां भारी बरसात का अलर्ट

- Advertisement -

सीकर. शेखावाटी में मौसम कई रंग बदल रहा है। पिछले सप्ताह बरसात के बाद अंचल एक बार फिर उमस भरी गर्मी से घिरने लगा है। वहीं, रोजाना छा रहे आंशिक बादल बरसात का संकेत भी दे रहे हैं। फिलहाल अंचल में छिटपुट बरसात के ही संकेत है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के दूसरे चक्र में आगामी दिनों में शेखावाटी में फिर बरसात होने की संभावना है।
आज यहंा बरसात का अलर्ट स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के दक्षिण पूर्व इलाके में भारी तथा पूर्वी राजस्थान में हल्की बरसात हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार भी गुरुवार को उदयपुर, डूंगरपुर, सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बरसात की संभावना है। जबकि प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, झालावाड़, कोटा व बारां के अलावा पश्चिमी राजस्थान के जालोर, पाली व बाड़मेर जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ भारी बरसात हो सकती है
देश में यहां बरसात का अलर्टस्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार आज गुजरात में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा, दक्षिण पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -