- Advertisement -
HomeNewsविद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

- Advertisement -

-यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक कियाअनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) तहसील क्षेत्र के गांव 27 ए के श्रीगुरुनानक खालसा पब्लिक स्कूल में उपखंड अधिकारी मनमोहन मीणा और पुलिस उप अधीक्षक हुकम ङ्क्षसह ने कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात के नियमों के बारे में बताया। कार्यशाला में उन्होंने कई विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इस मौके पर उत्कृष्ट विद्यार्थियों तथा अध्यापक-अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुरजीत खोसा और पायलट बराड़ भी मौजूद थे। विद्यार्थियों ने जीवन में नशा नहीं करने का संकल्प भी लिया।घड़साना. पुलिस ने विद्यार्थियो को यातायात नियमों के तहत चलने तथा सामान्य कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया। करीब सौ से अधिक छात्रों ने गुरुवार को थाने का भ्रमण किया। थानाधिकारी विजेन्द्र शीला, द्वितीय थानाधिकारी जीयाराम हटीला, एचएम लीलाराम सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने बच्चों को यातायात, बाल संरक्षण नियमों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने वायरलैस प्रणाली से संचार, मालखाना, रिकार्ड रूम, कम्प्यूटर कक्ष, प्राथमिक सूचना देने के लिए डीओ कक्ष, पुलिस सहायता कक्ष आदि की जानकारी ली। कई छात्रों ने पुलिस कर्मियों से सवाल भी पूछे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -