- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशीतलहर के आगोश में शेखावाटी

शीतलहर के आगोश में शेखावाटी

- Advertisement -

सीकर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शेखावाटी में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलता जा रहा है। पिछले तीन दिन में दिन में गर्मी का अहसास कराने वाले मौसम का मिजाज रविवार को पूरी तरह बदल गया। धुंध कोहरे और शीतलहर के आगोश में आने से रविवार को दिनभर सर्द मौसम रहा। इधर मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में रहेंगे। सीकर में रविवार रात से हवाओं की रफ्तार और दिशा बदलने से तेज सर्दी रही। शेखावाटी के कई इलाके घने कोहरे की चपेट में रहे। सुबह दस बजे तक छाए आंशिक कोहरे के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दोपहर में तेज धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं के कारण दिन में तेज सर्दी रही। शाम होते ही लोग एक बार फिर घरो में दुबकने को मजबूर हो गए। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। पिलानी में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री और सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, चूरू में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रेकार्ड किया गया।फसलों को फायदापिछले कई दिन से सुबह और शाम की तेज सर्दी और धुंध कोहरे के कारण रबी की फसलों को फायदा हो रहा है। सूर्योदय के बाद देर तक तेज धूप नहीं खिलने से और वातावरण नम होने के कारण फसलों को सिंचाई की कम जरूरत हो रही है। इससे जहां रबी की फायदा होगा वहीं उत्पादन में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -