- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसात कमरों के ताले तोड़ लाखों के गहने चुराए, जाते-जाते CCTV की...

सात कमरों के ताले तोड़ लाखों के गहने चुराए, जाते-जाते CCTV की डीवीआर भी ले गए

- Advertisement -

सीकर.
Theft in House at Sikar : बीकानेर हाइवे पर विनायक वाटिका में सूने मकान का ताला तोड़ कर चोर जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिवार दो दिन पहले दादेर ससुर का श्राद्ध में शामिल होने के लिए डीडवाना गया था। वापस लौट कर आए तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। सदर थाना Police ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडि़त मनीष सैनी पुत्र नंदकिशोर सैनी ने बताया कि वे 5 साल से चंदपुरा बाइपास पर विनायक वाटिका में रहने लगे। उन्होंने बताया कि 18 सितम्बर को पूरा परिवार डीडवाना में दादेर ससुर के श्राद्ध में शामिल होने के लिए गया था। उन्होंने बताया कि वे 20 सितम्बर को 10 बजे वापस लौट कर आए। मुख्य दरवाजे को खोलकर अंदर गए तो देखा कि दरवाजे टूटे हुए थे। सारे कमरों के ताले टूटे पड़े थे और अलमारी से सारा सामान फैला हुआ फर्श पर पड़ा था। उन्होंने अलमारी चैक की तो दो सोने की अंगूठी, दो चांदी की पायजेब व 25 हजार रुपए निकाल ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने नीचे पांच कमरों के ताले तोड़े और छत पर बने दो कमरों के ताले तोड़ डाले थे। कमरे में रखी एक-एक अलमारी को चोरों ने चैक किया। मकान में चोरी होने की सूचना उन्होंने सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी की सूचना मिलने पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More :
फोन पर पत्नी से बात करने से परेशान पति ने हाथों की नसें काटी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
सीसीटीवी घुमा दिए, डबल लॉक भी तोड़े मनीष ने बताया कि सुरक्षा के लिए उन्होंने मकान में नाइट विजन सात सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने वारदात से पहले सारे सीसीटीवी दूसरी दिशा में घुमा दिए। इसके अलावा उन्होंने मुख्य दरवाजे में डबल लॉक लगवा रखा था। चोरों ने बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले और दरवाजे पर लगे डबल लॉक को भी तोड दिया। उन्होंने बताया कि छत पर बने एक कमरे में डीवीआर लगा हुआ था। चोर डीवीआर को भी उठा कर ले गए। उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2018 को उनकी शादी हुई थी। शादी के सारे गहने पत्नी पहन कर गई थी। इसी वजह से गहने बच गए।
Read More :
CCTV में कैद… बुर्का पहनकर दिनदहाड़े घर में घुसे चोरों ने महिला की आवाज निकाली, मूंछों ने खोला राज
18 की रात दो बजे तक ठीक था, सुबह देखा तो बंद मिले कै मरे
पीडि़त मनीष ने बताया कि उन्होंने 18 सितम्बर की रात को दो बजे इंटरनेट पर कैमरे चैक किए थे। तब तक सब कुछ ठीक था। उसके बाद सुबह उसके पिता नंदकिशोर ने कैमरे चैक किए तो बंद मिले। तब उन्होंने मनीष को फोन कर बताया कि कैमरे बंद आ रहे है। घर आने पर पता लगा कि चोरी हो गई। नंदकिशोर सैनी बिरला व्हाइट कंपनी जोधपुर में काम करते है। वे एक सप्ताह में सीकर आते है। मनीष बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वे घर पर भाई और पत्नी के साथ ही रहते है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -