- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsमहिला का जला हुआ नग्न शव मिलने से फैली सनसनी

महिला का जला हुआ नग्न शव मिलने से फैली सनसनी

- Advertisement -

सीकर/ लक्ष्मणगढ़. राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके के प्रतापपुरा गांव में रविवार अलसुबह एक घर में महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव घर की रसोई में मिला। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसने महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहांं चिकित्सकों के मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के जलने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। वह लंबे समय से अवसाद में बताई जा रही है।
ये है मामला लक्ष्मणगढ़ थानाप्रभारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि प्रतापपुरा गांव में सुबह महिला के जलकर मरने की सूचना मिली थी। पुलिस गांव पहुंची तो एक घर की रसोई में 35 वर्षीय मंजू देवी पूरी तरह झुलसी हुई मिली। कपड़े जलने पर वह नग्न अवस्था में थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सिंगडोला बड़ा से महिला के पीहर पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे। पुलिस उसी हालत में महिला को लक्ष्मणगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार महिला के जलने के कारण व उपकरण की अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही हेै।
पिता की मौत से सदमे में थी मंजूपुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मंजू देवी की शादी 1999 में गांव के गोपाल राम के साथ हुई थी। चार साल पहले ही मृतका मंजू देवी के पिता राजेन्द्र की मौत हुई थी। जिसके बाद से ही वह अवसाद में थी। मृतका का पति गांव में ही खेती करता है। दो बेटों की मां मंजू देवी का बड़ा बेटा 11वीं कक्षा में जबकि छोटा बेटा पांचवी कक्षा में पढ़ता है। मंजू की मौत के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -