- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsबॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ शेखावाटी में दूसरा मुकदमा दर्ज, सीकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ शेखावाटी में दूसरा मुकदमा दर्ज, सीकर कोतवाली में महिला कमेटी ने खोला मोर्चा

- Advertisement -

सीकर. देश की आजादी पर विवादित बयान देने पर कंगना रनोट को देशभर में आलोचना व मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के हिण्डौन सिटी व चूरू के बाद रनोट के खिलाफ अब सीकर कोतवाली थाना में भी मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जो जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दर्ज करवाया गया है। इससे पहले महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष पूरण कंवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहर कोतवाली पहुंची। यहां महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अभिनेत्री रनोट के खिलाफ लिखित में शिकायत दी गई। जिला अध्यक्ष पूरण कंवर ने कहा कि कंगना रनोट की बयानबाजी देश के खिलाफ है। इस तरह की भाषा को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।
कृषि मंत्री की पूर्व चेयरमैन ने कहा इतिहास पढ़े रनोटकृषि मंडी की पूर्व चेयरमैन सोनम वर्मा ने भी कंगना रनोट पर निशाना साधा। कहा कि शायद कंगना रनोट को इतिहास का ज्ञान नही है। तभी इस तरह के ऊल जुलूल बयान दे रही है। वार्मा ने कहा कि रनोट के बयान से देश के शहीदों का अपमान हुआ है। इसलिए उनको देश से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अनिता पारीक व नीतू तिवाड़ी आदि मौजूद रही।
कल चूरू में हुआ था मुकदमा दर्जहाल में पद्मश्री से सम्मानित हुई फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ इससे पहले शुक्रवार को चूरू कोतवाली थाने में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने मामला दर्ज करवाया था। पे्रस वार्ता कर उन्होंने बताया कि बताया कि 10 नवंबर को कंगना ने देश की आजादी को भीख में मिलने का जो बयान दिया वो आपत्ति व राष्ट्र के लिए अपमानजनक है। जिसे लेकर रनोट के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कंगना की गिरफ्तारी सहित उन पर देशद्रोह का मामला चलाए जाने की मांग भी की है। साथ ही अदनान सामी को पुरस्कार दिए जाने को भी गलत बताते हुए कहा था कि हमारे देश में उनसे भी बड़े प्रतिभाशाली लोग हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -