- Advertisement -
HomeNewsSBI पीओ मेंस रिजल्ट इस हफ्ते हो सकता है जारी

SBI पीओ मेंस रिजल्ट इस हफ्ते हो सकता है जारी

- Advertisement -

SBI PO Main result 2019 : भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (SBI) इस हफ्ते परिवीक्षा अधिकारी (Probation Officer) (PO) पदों की भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें group exercise और/या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। SBI PO Mains 2019 का आयोजन 20 जुलाई को किया गया था और आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट अगस्त के तीसरे हफ्ते में जारी हो सकता है। SBI PO main interview round के लिए एडमिट कार्ड अगस्त के चौथे हफ्ते में जारी होगा। फाइनल राउंड सितंबर माह में आयोजित होगी।
SBI PO Mains 2019 : इस तरह कैलकुलेट होगा रिजल्टएसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में मिले माक्र्स के आधार पर श्रेणीवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 2 हजार पदों को भरा जाएगा। 9 लाख 50 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए अप्लाई किया था। मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे गए थे, जबकि वर्णनात्मक परीक्षा 50 अंकों की थी। दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई थी।
SBI PO Mains 2019 : ऐसे करें डाउनलोड-भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर लॉग इन करें
-Download SBI PO Mains Examination Result 2019 लिंक पर क्लिक करें
-स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा रिजल्ट
-Download SBI PO Mains 2019 Result को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -