- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशिक्षा मंत्री आवास पहुंचे एसएएफआई कार्यकताओं की पुलिस से झड़प, कंप्यूटर शिक्षक...

शिक्षा मंत्री आवास पहुंचे एसएएफआई कार्यकताओं की पुलिस से झड़प, कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की कर रहे थे मांग

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में स्थाई कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर धरना दिया। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कंप्यूटर शिक्षक की स्थाई भर्ती करने की मांग को लेकर नारे लगाए। उत्तरप्रदेश में कंप्यूटर शिक्षकों के साथ हुई मारपीट के खिलाफ भी आक्रोश जताया। करीब एक घंटे चले प्रदर्शन से पहले पुलिस ने शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शनकारियों को बेरिगेट्स लगाकर रोकने की कोशिश की। जिस पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों में एकबारगी हल्की झड़प भी हुई। इससे गुस्साए कार्यकर्ता मौके पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के साथ पुलिस के खिलाफ भी नारे लगाने लगे। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन बस में बिठाकर कलेक्ट्रेट के पास छोड़ते हुए प्रदर्शन शांत करवाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रदेश में कंप्यूटर शिक्षकों की स्थाई भर्ती नहीं हुई तो विधानसभा घेरने के साथ एसएफआई कार्यकर्ता प्रदेशभर में मंत्रियों व विधायकों के आवास पर रात को ढोल- नगाड़े बजाकर उनकी नींद खराब करेंगे। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजेंद्र ढाका, अशोक कस्वां, पंकज डोगीवाल, महिपाल गुर्जर, ओमप्रकाश डालमास, सुभाष, विकास, संजू, सैय्यद नासिर, रिजवान, सरफराज, दाउद, सुनील गोदारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस के साथ धक्का मुक्की, बस में बिठाकर छोड़ा कलेक्ट्रेटकंप्यूटर शिक्षक की स्थाई भर्ती की मांग को लेकर एसएफआई कार्यकर्ता सुबह से ही ढाका भवन में इक_ा होना शुरू हो गए। करीब 11 बजे कार्यकताओं ने रैली के रूप में शिक्षा मंत्री के नवलगढ़ रोड स्थित आवास की ओर कूच किया। जिसमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काफी कार्यकर्ता शामिल हुए। शिक्षा मंत्री के आवास से ठीक पहले ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को बेरिगेट्स लगाकर रोकना चाहा। जिन्हें हटाकर आगे जाने की कोशिश में प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच कुछ देर जोर आजमाइश हुई। हल्की धक्का मुक्की के बाद प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। सभा भी की। जिसको संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को छात्र व जन विरोधी तथा पुलिस के बल पर चलने वाली सरकार बताया।
बड़े आंदोलन की चेतावनीकंप्यूटर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर एसएफआई ने प्रदेश में बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने बताया कि प्रदेश की सरकारी स्कूलों में लंबे समय से कंप्यूटर शिक्षकों की जरुरत है। लेकिन सरकार उनकी स्थाई भर्ती नहीं कर रही। जिसके खिलाफ बेरोजगारों में आक्रोश है। ऐसे में जल्द ही राज्य सरकार ने स्थाई भर्ती को हरी झंडी नहीं दिखाई तो एसएफआई बेरोजगार नवयुवकों के साथ मिलकर विधानसभा घेरने व मंत्रियों व विधायकों के घर घेरने के साथ कई उग्र आंदोलनकारी कदम उठाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -