- Advertisement -
HomeNewsरूडीप ने ऐसा काम कर दिया, जिससे हर पल रहता था मौत...

रूडीप ने ऐसा काम कर दिया, जिससे हर पल रहता था मौत का डर तो लोगों ने ऐसा किया…

- Advertisement -

पाली. 24 घंटे पेयजल पाइन लाइन के लिए कॉसिंग के लिए करीब दो माह पूर्व रूडीप ने नहर पुलिया के निकट 20 फीट गहरा व 15 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा। बरसात के दौरान इसमें पानी भर गया। गड्ढे के निकट से मिट्टी का कटाव होने लगा। आने-जाने में दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे की आशंका है। क्षेत्र के व्यापारियों का कहना है कि कई बार आरयूआइडीपी को कार्य पूर्ण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कार्य में ढिलाई बरती, दो माह बाद भी कार्य पूरा नहीं किया। जिसके चलते इसमें बरसाती पानी भर गया। जिसके चलते निकट ही लगा विद्युत पोल के भी गिरने की आशंका बनी हुई है।
गुस्साएं व्यापारियों ने बुधवार को पार्षद किशोर सोमनानी के नेतृत्व में गड्ढे में तीन ट्रॉली मिट्टी डाली। चेतावनी दी कि गुरुवार को भी कार्य शुरू नहीं किया गया तो व्यापारी स्वयं मिट्टी डालकर गड्ढे को भर देंगे। इस दौरानमोहनलाल चौधरी, त्रिलोक सीरवी, पूनमचंद चौधरी, किशनलाल, सोहन चौधरी, राजू वैष्णव, भानाराम प्रजापत, हिमांशु सिंधी, घेवर बोराणा, मोहन माली, तुलसाराम चौधरी, पुखराज चौधरी सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -