- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsरोडवेज कर्मियों ने डिपो व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर भरी हुंकार

रोडवेज कर्मियों ने डिपो व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर भरी हुंकार

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में विभिन्न मुद्दों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों व रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रोडवेजकर्मियों ने रोडवेज डिपो पर सभा कर आक्रोश जताया तो राजस्थान राज्य मंत्रालिकय कर्मचारी महासंघ ने कलेक्ट्रेट पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। दोनों ने मांग जल्द नहीं मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
11 सुत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन मंत्रालयिक कर्मचारियों ने 11 सुत्रीय मांग पूरी नहीं होने पर आक्रोश जताया। मामले में मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें वेतन विसंगति दूर करने सहित 11 मांगे रखी गई। मांग पूरी नहीं होने पर जिला व प्रदेशस्तर पर महारैली के आयोजन की चेतावनी भी दी। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष भुवनेश कुमार शर्मा ने बताया कि जूनियर असिस्टेंट की ग्रेड पे 3600 करने, अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों को सचिवालय कर्मचारियों के समान वेतन और पदोन्नति देने, कनिष्ठ सहायक की शैक्षणिक योग्यता स्नातक पटवारी और ग्राम सेवक के अनुसार तय करने सहित 11 सुत्रीय मांग को लेकर संघ सरकार से लगातार मांग कर रहा है। लेकिन, सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। चेतावनी दी कि यदि अब भी सरकार मांगों केा लेकर नहीं चेती तो जिला स्तर पर अभियान के बाद 15 सितंबर को प्रदेशस्तरीय महारैली निकालकर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
ये रहेगा आगामी कार्यक्रमप्रदर्शनकारियों के अनुसार मांग नहीं मानने तक सरकार के खिलाफ मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहेगा। इस क्रम में मंत्रालयिक कर्मचारी अब हर सरकारी विभागों में जाकर जागरुकता कार्यक्रम चलाएंगे। 20 अगस्त को सद्बुद्धि यज्ञ व 23 अगस्त को ट्वीटर पर अभियान चलाएंगे। इसके बाद 7 सितंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर अद्र्धनग्न प्रदर्शन करेंगे। फिर महारैली के लिए पीले चावल बांटने का अभियान चलाकर13 सितंबर को वाहन रैली निकालेंगे। 15 सितंबर को जयपुर में बाइस गोदाम से सीएम हाउस तक महारैली निकाल सरकार को घेरेंगे।
रोडवेज कर्मचारियों का क्रमिक प्रदर्शन शुरूसीकर. वेतन व पेंशन समय पर देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को भी रोडवेज डिपो परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारे लगाए और मुख्य प्रबंधक का घेराव कर ज्ञापन भी दिया। जिसमें वेतन व पेंशन समय पर देने के अलावा नई बसों की खरीद व नई भर्ती करने सरीखी मांग भी रखी। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी भी दी। सुल्तान सिंह व रघुवीर सिंह की अगुआई में आयोजित प्रदर्शन में सीटू के आगार सचिव सांवरमल यादव, सुभाष सुंडा, एटक के महेश कुड़ी, महावीर पारीक सहित कई रोडवेजकर्मी मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -