- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsबंद कमरे में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग, पत्नी व भांजी घायल

बंद कमरे में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग, पत्नी व भांजी घायल

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में कमरे में बंद करने पर गुस्साए एक रिटायर्ड फौजी ने दनादन गोलियां चला दी। जो उसकी पत्नी व भांजी को लगी। घायल अवस्था में दोनों को तुरंत एसके अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पत्नी के पर्चा बयान के आधार पर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसधारी बंदूक जब्त कर लिया है। घटना के दौरान नाथावतपुरा गांव निवासी फौजी शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है। जिसे काबू में रखने के लिए ही कमरे में बंद किया गया था।
बंद दरवाजे पर की फायरिंग, लगे छर्रेथानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि नाथवतपुरा गांव में घटना सोमवार रात की है। सेवानिवृत फौजी शिवपाल सिंह की पत्नी सुगन कंवर ने पर्चा बयान में पुलिस को बताया है कि शिवपाल सिंह फौज से सेवानिवृति के बाद बैंक में नौकरी करता है। उसके पास लाइसेंस की 12 बोर बंदूक है। शिवपाल सिंह जमीन को लेकर अपने भाई उम्मेदसिंह के साथ मोबाइल पर गाली-गलौच कर रहा था। उसी दौरान उम्मेद सिंह, बड़ी बहन का बेटा भंवर सिंह तथा उसकी बेटी सीमा कंवर वहां आ गए। उन्होंने शिवपाल सिंह को समझाकर शांत करने की कोशिश की। नहीं मानने पर शिवपाल सिंह को जबरदस्ती पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इस पर गुस्साए शिवपाल सिंह ने कमरे के अंदर से ही लोहे के किवाड़ पर बंदूक से फायर कर दिए। किवाड़ के पास खड़े होने के कारण सुगन कंवर और सीमा कंवर के पैर में छर्रे लग गए। जिसके बाद दोनों को एसके अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं, पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौजी को कमरे से बाहर निकाल कर हिरासत में ले लिया। उसकी लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली। थानाधिकारी ने बताया कि शिवपाल सिंह को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -