- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatवार्डों का पुनर्गठन इसी सप्ताह से, एक वार्ड की जनसंख्या 12 से...

वार्डों का पुनर्गठन इसी सप्ताह से, एक वार्ड की जनसंख्या 12 से 14 हजार के बीच रहेगी

- Advertisement -

जयपुर.शहर में ग्रेटर जयपुर व हेरिटेज जयपुर नगर निगम की घोषणा के बाद अब फिर से निगम के वार्डों का पुनर्गठन किया जाएगा। डीएलबी इसी सप्ताह घोषणा करेगी। एक वार्ड में 12 से 14 हजार जनसंख्या रहेगी। पुनर्गठन में तीन माह लग सकते हैं। इससे पहले हुए पुनर्गठन में 91 से 150 वार्ड बने थे। सितंबर में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी निकली। अब 91 वार्डों का पुनर्गठन कर 250 वार्ड बनाए जाएंगे। 250 वार्ड बनाने के कारण वार्डों के पुनर्गठन में पहले की अपेक्षा अधिक समय लगेगा। डीएलबी काे ही तय करना है कि यह कार्य जिला निर्वाचन अधिकारियों के कराएंगे या नगर निगम से।निगम द्वारा पहले किए पुनर्गठन का हाे चुका विरोध, इसलिए जिला प्रशासन को देना संभव91 वार्डाे का पुनर्गठन कर 150 वार्ड बनाने का कार्य नगर निगम के माध्यम से करवाया गया था। निगम द्वारा किए गए पुनर्गठन के कार्य में कई खामियां सामने अायी थी। जिसका 18 सितंबर काे कलेक्ट्रेट में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी के समय जन प्रतिनिधियों ने जम कर विरोध किया था। सांगानेर विधानसभा के तीन वार्ड का कुछ क्षेत्र बगरू विधानसभा में चला गया था। कई वार्डों में मतदाता अाैर जनसंख्या के अनुपात में भारी अंतर पाया गया था।इन बिंदुओं के आधार पर हाेगा पुनर्गठन1. विधानसभा की सीटों में निगम क्षेत्र में ही हाेगा पुनर्गठन।2. जनसंख्या का समान अनुपात।3. वार्डों की सीमाएं सड़कों व गलियों से तय हाेगी।4. आयताकार या चाैकाेर वार्ड बनाने हाेंगे।5. किसी बिल्डिंग काे दाे वार्ड में नहीं बांटा जा सकता।6. एक वार्ड काे दाे विधानसभा क्षेत्र में नहीं बांटा जा सकता।7. पूरा वार्ड एक ही थाने और पुलिस उपायुक्त क्षेत्र में रहेगा।8. वार्ड जेडीए के एक ही जाेन में रहेगा और वार्ड जिला प्रशासन के एक ही एडीएम क्षेत्र में हाेगा।10. वार्डों संख्या उत्तर पश्चिम काेने से एंटी क्लॉकवाइज प्रारंभ करते हुए चक्रीय क्रम में किया।1 जनवरी 2019 काे 18 वर्ष के होने वाले सभी वोटरनिगम के चुनाव अप्रैल में हाेने हैं। 1 जनवरी 2020 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों के नाम मतदाता सूचियों में जोड़े जाएंगे। दाे निगम बनाने अाैर 6 माह के बाद चुनाव के साथ ही निर्वाचन विभाग फिर से मशक्कत करनी हाेगी। निगम क्षेत्र में 1960 पोलिंग बूथ हैं। निर्वाचन विभाग ने इन बूथों पर 1960 ही बीएलओ नियुक्त किए हुए है।निगम वार्डों में विधानसभावार बूथझोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 168 मतदान केंद्र, आमेर में 29, हवामहल में 213, विद्याधर नगर में 292, सिविल लाइन में 216, किशनपोल में 180, मालवीय नगर में 188, आदर्श नगर में 216, सांगानेर में 275 अाैर बगरू विधानसभा क्षेत्र में 183 पोलिंग बूथ है।

कार्टून।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -