- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराहत: 55 रुपए किलो तक बिकने वाला प्याज इतने रुपए तक लुढ़का,...

राहत: 55 रुपए किलो तक बिकने वाला प्याज इतने रुपए तक लुढ़का, जानिए क्या है नए भाव

- Advertisement -

सीकर.
Onion New Price in Market : बेतहाशा बढ़ी कीमतों से लोगों के आंसू निकाल रहे प्याज के बढ़ते दामों पर लगाम लग गई है। केन्द्र सरकार की ओर से प्याज के भावों ( Price of Onion ) पर लगाम लगाने के लिए जारी अधिसूचना का असर शेखावाटी की मंडियों ( Shekhawati Mandi ) में नजर आ रहा है। इसकी बानगी है कि महज तीन दिन में सीकर मंडी में प्याज के थोक भाव ( Wholesale Price of Onion in Sikar Mandi ) दस रुपए प्रति किलो तक टूट गए। खास बात यह है कि थोक व्यापारियों की माने तो फिलहाल दीपावली तक भाव स्थिर रहने के आसार हैं जिससे रोजमर्रा की जरूरत वाले खाद्य पदार्थों में महंगाई की मार से जूझ रहे आम आदमी को सीधे तौर पर फायदा होगा। सीकर मंडी में प्याज के थोक भाव बुधवार को 20 से 35 रुपए,खुदरा में 30 से 38 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए।
क्योंकि… निर्यात पर लगी रोकप्याज के भावों पर लगाम लगाने के लिए केन्द्र सरकार ने सभी किस्म के प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी। प्याज के स्टॉकिस्ट के लिए भंडारण सीमा तय कर दी। जिससे खुदरा व्यापारी सौ क्विंटल और थोक व्यापारी 500 क्विंटल ही प्याज का स्टॉक कर सकता है। जिससे स्टॉकिस्ट ने अपने माल को मंडियों में भेजना शुरू कर दिया। सरकारी एजेंसी के जरिए दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के लिए दर निर्धारित कर विक्रय शुरू किया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -