- Advertisement -
HomeRajasthan NewsRBSE Arts Result Live: सीकर अव्वल,प्रिंस स्कूल की दो बेटियों के बने...

RBSE Arts Result Live: सीकर अव्वल,प्रिंस स्कूल की दो बेटियों के बने 98.40 %, तीन विषय में 100 में से 100

- Advertisement -

आजकल राजस्थान /सीकर।

<strong>रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे:-</strong>

<strong>Direct Link to Check RBSE ARTS 12th Result</strong>

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने 12 वीं कला (12th atrs)के परिणाम जारी कर दिये हैं । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कला वर्ग के परिणाम में सीकर की दो होनहार छात्राओं ने  बाजी मारी है। सीकर के प्रिंस स्कूल की दो छात्राओं ने 98.40 फीसदी अंक हासिल किए है। छात्रा सावित्री कंवर ने 98.40 फीसदी अंक प्राप्त किए है तो वहीं छात्रा रजनी सिद्व ने भी 98.40 फीसदी अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

परिणाम घोषित होते ही पूरे जिले में जश्न का माहौल् बना हुआ है। कहीं मिठाइया बांटी जा रही है तो कहीं बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिणाम में इस बार पूरे प्रदेश में सीकर जिला 89.94 फीसदी के साथ 9वें स्थान पर रहा है। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। बेटियों का परिणाम सीकर जिले में 92.38 फीसदी तो बेटों का 86.56 फीसदी रहा है। आपको बता दें कि गत वर्ष सीकर जिला का परिणाम 91.65 फीसदी रहा था।
पालवास रोड स्थित प्रिंस स्कूल की छात्रा सावित्री कंवर और रजनी सिद्व दोनों अच्छे दोस्त है। दोनों एक ही गांव से एक साथ स्कूल जाती। हमेशा दोनों साथ रहती और एक साथ ही पढ़ाई करती थीं। परीक्षा के दिनों में भी दोनों ने साथ ही पढ़ाई की। नतीजा दोनों ने 98.40 फीसदी अंक प्राप्त किए।

छात्रा रजनी सिद्ध ने इकोनामिक्स, ज्योग्राफी एवं मैथ्स में 100 में से 100 अंक हासिल किये हैं।वहीं सावित्री कंवर ने ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स एवं मैथ्स तीनों विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं ।  परिणाम के बाद स्कूल में जश्र का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -